UPPSC ने निकाली है RO और ARO अधिकारी की वैकेंसी, जानें कहां से जाकर अप्लाई कर सकते हैं फॉर्म

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जारी कर दिया है। इसके लिए लिए आवेदन भी शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके सरकारी अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी इसमें अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके लिए इससे जुड़ी हर एक तरह की जानकारी के बारे में जानना जरूरी हो जाता है

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 7:04 PM
Story continues below Advertisement
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जारी कर दिया है

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अधिकारी बनने का सपना है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारियों की वैकेंसी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जारी कर दिया है। इसके लिए लिए आवेदन भी शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके सरकारी अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी इसमें अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके लिए इससे जुड़ी हर एक तरह की जानकारी के बारे में जानना जरूरी हो जाता है।

UPPSC ने निकाली है RO और ARO की वैकेंसी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 411 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर से ही शुरू हो गई है। इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2023 है। इस फॉर्म को भरने से पहले आपको लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) का फॉर्म भरना होगा।

Accenture के एंप्लॉयीज के लिए बुरी खबर; इस साल रुकेंगे वेतन वृद्धि और प्रमोशन | Moneycontrol Hindi


72 घंटे बाद मिलेगा रजिस्ट्रेशन नंबर

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) का फॉर्म भरने के लगभग 72 घंटे बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। ओटीआर के बाद उम्मीदवारों को लोक सेवा आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा। यहां पर आपको अप्लाई पर क्लिक करने के बाद वन टाइम रेजिस्ट्रेशन आएगा। वहां पर आपको यस या नो में से कोई एक ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपके सामने पद से संबंधित योग्यता दिखेगी। आपको उसके हिसाब से सामने बने कॉलम को भरना होगा। इसके बाद आपके सामने फीस पेमेंट का ऑप्शन आएगा। पेमेंट कंपलीट होने के बाद होम पेज के डैश बोर्ड से जाकर फॉर्म की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या है फॉर्म फीस

अगर इसके लिए फॉर्म फीस की बात करें तो जनरल, WES और OBC कटेगरी के लोगों को 125 रुपये की फीस भरनी होगी। वहीं SC, ST उम्मीदवारों को 65 रुपये और दिव्यांग कटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को 25 रुपये की फीस देनी होगी। वहीं इसमें अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।