Accenture के एंप्लॉयीज के लिए बुरी खबर; इस साल रुकेंगे वेतन वृद्धि और प्रमोशन

ईमेल में यह भी कहा गया है कि जिन भी एरिया में वेतन वृद्धि लागू होगी, व्यक्ति के योगदान के आधार पर इंडीविजुअल परफॉरमेंस बोनस का भुगतान किया जाएगा। लेकिन यह भी कहा गया है कि यह वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम होगी।

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 3:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मार्च 2023 में, कंपनी ने 19,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।

Accenture इस साल भारत और श्रीलंका में केवल उन महत्वपूर्ण स्किल एरिया में अपने कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का भुगतान करेगी, जहां यह कानूनी रूप से अनिवार्य है या जहां कंपनी ने इसके लिए प्रतिबद्धता जताई है। इनके अलावा अन्य किसी एरिया में भारत और श्रीलंका में वेतन वृद्धि नहीं दी जाएगी। यह बात कंपनी के कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर अजय विज ने कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में कही है। मनीकंट्रोल ने इस ईमेल की कॉपी देखी है। Accenture के भारत में 3 लाख से अधिक कर्मचारी हैं।

मार्च 2023 में, कंपनी ने 19,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। विज ने कहा कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023 की शुरुआत में अनुमान से अधिक चुनौतीपूर्ण वातावरण का अनुभव किया और ग्रोथ, योजना के अनुरूप नहीं रही। कंपनी सितंबर-अगस्त वित्तीय वर्ष का पालन करती है।

परफॉरमेंस नहीं रही अच्छी


विज ने अपने ईमेल में कहा, 'हमारी रिवॉर्ड फिलोसॉफी, कंपनी के लिए अफोर्डेबल स्किल्स और लोकेशन पर बेस्ड मार्केट रिलीवेंट पे देने की है। हमारे पेरोल को बाजार के अनुरूप बनाए रखना, हमारी सर्विसेज की कॉम्पिटीटिव प्राइसिंग सहित हमारे व्यवसाय के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। हमारी परफॉरमेंस को देखते हुए हम इस साल केवल उन्हीं महत्वपूर्ण स्किल एरिया में बेस पे बढ़ोतरी दे सकेंगे, जहां यह कानूनी रूप से अनिवार्य है या जहां कंपनी ने इसके लिए प्रतिबद्धता जताई है। अन्य एरिया में नहीं।' ईमेल में यह भी कहा गया है कि जहां भी यह लागू होगी, व्यक्ति के योगदान के आधार पर इंडीविजुअल परफॉरमेंस बोनस का भुगतान किया जाएगा। लेकिन यह भी कहा गया है कि यह वृद्धि'पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम होगी।

Sula Vineyards के शेयरों में 4% की रैली, Q2 में डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ का ऐलान

टाले प्रमोशन्स

कंपनी अपने प्रमोशन में भी भारी कटौती कर रही है। एसोसिएट डायरेक्टर (लेवल 5) के स्तर तक निर्धारित शेड्यूल के अनुसार दिसंबर में प्रमोशन होंगे लेकिन यह पिछले साल की तुलना में कम होंगे। एक्सेंचर के 13 लेवल हैं, जिनमें 13 सबसे निचला और 1 उच्चतम है। लेवल 1 से 4 तक के लिए, प्रमोशन्स को जून 2024 तक स्थगित कर दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।