UPPSC PCS Pre Admit Card 2024: यूपी पीसीएस का एडमिट कार्ड यहां करें चेक, सिर्फ एक क्लिक पर फौरन होगा डाउनलोड

UPPSC PCS Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस की परीक्षा कराई जाती है। इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा अक्टूबर महीने में होगी। ऐसे इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आने वाला है। कैंडिडेट्स डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 24, 2024 पर 1:02 PM
Story continues below Advertisement
UPPSC PCS Admit Card 2024: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 27 अक्टूबर 2024 को होगी।

अगर आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से कराई जाने वाली राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके सामने बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इसकी प्रीलिम्स परीक्षा 27 अक्टूबर को कराई जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में अगर आपने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, तो आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ती है। सुबह और शाम दो शिफ्ट में यह परीक्षा होती है।

सुबह 9.30 बजे से 11:30 बजे तक पहली शिफ्ट में परीक्षा होती है। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा होती है। एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। कैंडिडेट्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जानिए एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड


1 - सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करना होगा।

2 – फिर वेबसाइट पर पीसीएस एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा। उस पर क्लिक करना होगा।

3 - क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।

4 - इस पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि समेत कुछ डिटेल मांगी जाएगी। जिसे भरना होगा।

5 – अब सारी जानकारी भरने के बाद सब्मिट बटन दबाना है।

6 – इसके बाद अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। भविष्य के लिए इसे प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न

पीसीएस प्रीलिम्स में दो पेपर कराए जाते हैं। पहला पेपर सामान्य अध्ययन पेपर 1 और दूसरा सामान्य अध्ययन पेपर 2 होता है। सामान्य अध्ययन पेपर 1 में 200 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं सामान्य अध्ययन पेपर 2 में 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स ही मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए, आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

5 लाख से ज्यादा लोग देंगे परीक्षा

कहा जा रहा है कि इस बार दो दिन परीक्षा कराई जा सकती है। इससे छत्र नाराज नजर आ रहे हैं। कुछ जगह छात्र धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि एक ही दिन परीक्षा कराई जाए। वहीं इस मामले आयोग के सचिव अशोक कुमार का कहना है कि इस बार 576154 लोगों ने अप्लाई किया है। लेकिन पर्याप्त परीक्षा केंद्र नहीं मिल पा रहे हैं।

SCI Admit Card: जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।