Get App

UPSC NDA Results 2024: यूपीएससी ने एनडीए और नेवल एकेडमी के रिजल्ट घोषित किए, 699 उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट

UPSC ने कहा कि 699 उम्मीदवारों ने भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना विंग के तहत नेशनल डिफेंस एकेडमी के 152वें और इंडियन नेवल एकेडमी के 114वें कोर्स के लिए क्वालिफिकेशन किया है। रिजल्ट नोटिस में कहा गया है कि इन कोर्सेज की शुरुआत के बारे में अधिक जानकारी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइटों पर घोषित की जाएगी

Akhileshअपडेटेड Apr 03, 2024 पर 4:25 PM
UPSC NDA Results 2024: यूपीएससी ने एनडीए और नेवल एकेडमी के रिजल्ट घोषित किए, 699 उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
UPSC NDA Results 2024: रिजल्ट यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर उपलब्ध है

UPSC NDA Results 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC ने आर्मी, नौसेना और वायु सेना विंग में एडमिशन के लिए 3 सितंबर, 2023 को आयोजित लिखित परीक्षा और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इंटरव्यू के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। 152वें कोर्स के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और 114वें इंडियन नेशनल एकेडमी कोर्स (INAC) के लिए कुल 699 उम्मीदवार पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों के अंक अंतिम रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इन सूचियों को तैयार करने में मेडिकल परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है।

UPSC द्वारा शेयर की गई सूची के अनुसार, अनमोल ने NDA और एनए 2 परीक्षा 2023 (UPSC NDA, NA 2 2023) में टॉप किया है। जबकि विनीत और मौपिया पायरा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर आए हैं।

699 उम्मीदवार हुए पास

सब समाचार

+ और भी पढ़ें