Get App

UPSSSC PET 2023: आज UP PET के जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानिए कैसे करें डाउनलोड, इन नियमों को रखें ध्यान

UPSSSC PET 2023: यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा या पीईटी 2023 के आज 19 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 19, 2023 पर 11:50 AM
UPSSSC PET 2023: आज UP PET के जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानिए कैसे करें डाउनलोड, इन नियमों को रखें ध्यान
UPSSSC PET 2023: परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।

UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश सरकार के तहत आने वाले सरकारी विभागों में ग्रुप B और C पदों पर भर्तियों के लिए UPSSSC PET परीक्षा अक्टूबर में होगी। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड जल्द डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख घोषित हो गई है। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 19 अक्टूबर 2023 को जारी किया जाएगा। UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेटऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

UPSSSC PET परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर 2023 को है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर के लिए बनाए गए दिशा-निर्देश जरूर पता होने चाहिए।

UPSSSC PET 2023 ड्रेस कोड और अन्य गाइडलाइंस

सरकारी नौकरी के लिए होने वाली हर परीक्षा की तरह UPSSSC PET 2023 के लिए भी कुछ गाइडलाइंस तय की गई हैं। सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से इनका पालन करना चाहिए। एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले UPSSSC PET 2023 एडमिट कार्ड के 2-3 प्रिंट आउट जरूर निकलवा लें। इसके साथ ही 2-4 पासपोर्ट साइज फोटोज भी लेकर जाना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि फोटो लेटेस्ट यानी हाल ही क्लिक की हुई होनी चाहिए। अपने साथ एक वैलिड आईडी कार्ड जरूर लेकर जाएं। परीक्षार्थी पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई कोई भी एक आईडी कार्ड लेकर जा सकते हैं। पुरुष परीक्षार्थी एग्जाम हॉल के अंदर फुल स्लीव शर्ट पहनकर नहीं जा सकते हैं। महिलाएं अपना चेहरा ढककर एग्जाम हॉल के अंदर नहीं जा सकती हैं। किसी भी तरह की एक्सेसरी या जूलरी पहनकर न जाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें