UPSSSC UP PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (यूपी पीईटी 2023) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसका ऐलान UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर की गई है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स को इस रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आयोग की ओर से नतीजों (UPSSSC PET Result 2023) का ऐलान 29 जनवरी 2024 को किया गया है। इसके साथ ही UPSSSC ने स्कोर कार्ड को डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया है।
रिजल्ट घोषित करने से पहले UPSSC ने प्रारंभिक और संशोधित परीक्षा आंसर की (answer key) जारी कर दी थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की (provisional answer key) 6 नवंबर को जारी की गई थी। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो उन्हें 15 नवंबर तक शिकायत दर्ज कराने का समय दिया गया था। 24 जनवरी 2024 को आयोग ने सभी पालियों की परीक्षाओं की आंसर की अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी थी।
इन पदों के लिए कर सकते हैं अप्लाई
PET परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रुप सी की निकलने वाली भर्तियों में अप्लाई कर सकते हैं। इसमें लेखपाल, एक्स रे टेक्निशियन, जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आयोग की ओर से स्कोर कार्ड (UP PET Score Card 2023) एक साल तक वैलिड रहेगा। इसका कैलकुलेशन परिणाम घोषित किए जाने की तिथि यानी 29 जनवरी 2024 से की जाएगी। ऐसे में यह सर्टफिकेट 28 जनवरी 2025 तक वैलिड रहेगा। इस अवधि तक UPSSSC की ओर से जारी की जाने वाली कई भर्ती परीक्षाओं में कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं।
1 - सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
2 - यहां होम पेज UP PET रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3 - इसके बाद लॉग इन करना होगा।
4 - स्क्रीन पर PDF दिखाई देगा।
6 - PDF से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।