दिल्ली हाई कोर्ट में निकली है वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है इसके लिए अप्लाई

अगर आप राजधानी दिल्ली में रहकर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के पास भी एक अच्छा मौका है। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली हुई है। इसके लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करके सरकारी नौकरी हासिल करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी दिल्ली हाई कोर्ट में निकली इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके लिए भी इससे जुड़ी हर एक जानकारी का पता होना जरूरी हो जाता है

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 9:33 PM
Story continues below Advertisement
दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली हुई है। इसके लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करके सरकारी नौकरी हासिल करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं साथ ही अगर आपने लॉ यानी LLB कर रखी है तो आपके लिए गुड न्यूज है। साथ ही अगर आप राजधानी दिल्ली में रहकर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के पास भी एक अच्छा मौका है। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली हुई है। इसके लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करके सरकारी नौकरी हासिल करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी दिल्ली हाई कोर्ट में निकली इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके लिए भी इससे जुड़ी हर एक जानकारी का पता होना जरूरी हो जाता है। आइये जान लेते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल के बारे में।

दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया है नोटिफिकेशन

दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी किए गए इस नोटिफिकेश के मुताबिक इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू किया जाएगा। वहीं इसमें अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 15 दिनों के अंदर ही इस फॉर्म को भरना होगा। दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायिक सेवा परिक्षा में अप्लाई करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर तक है।

इंडिगो को पाउडर मेटल की दिक्कत के चलते विमानों को खड़े करने पर P&W से स्पष्टीकरण का इंतजार : सीईओ | Moneycontrol Hindi


कितने पदों पर होगी भर्ती

दिल्ली हाई कोर्ट में इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 53 पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन होगा। इसमें जनरल कटेगरी के लिए 34 सीटें, एससी कटेगरी के लिए 5 सीटें और एसटी कटेगरी के लिए 14 सीटें शामिल हैं। वहीं इस वैकेंसी के तहत दो चरणों में परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। पहले फेज की परीक्षा में बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इसमें पास होने वाले उम्मीदवार मेन परीक्षा में शामिल होंगे।

क्या है योग्यता

इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का एडवोकेट होना जरूरी है। वहीं उसकी उम्र 32 साल से ज्यादा की नहीं होना चाहिए। वहीं अगर सैलरी की बात करें तो नोटिफिकेशन के मुताबिक इसमें सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पे स्केल 77840- 136520 रूपये के हिसाब से सैलरी का फायदा मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।