Google में करना चाहते हैं नौकरी? तो होनी चाहिये ये क्वालिफिकेशन

Google दुनिया की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में से एक है, जहां हर साल हजारों उम्मीदवार नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं। Google खासतौर पर तकनीकी और मैनेजमेंट बैंकग्राउंड वाले युवाओं को प्राथमिकता देता है। यदि आप Google में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह जरूरी है

अपडेटेड Sep 30, 2024 पर 7:10 PM
Story continues below Advertisement
Google दुनिया की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में से एक है, जहां हर साल हजारों उम्मीदवार नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं।

Google दुनिया की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में से एक है, जहां हर साल हजारों उम्मीदवार नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं। Google खासतौर पर तकनीकी और मैनेजमेंट बैंकग्राउंड वाले युवाओं को प्राथमिकता देता है। यदि आप Google में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि आपका रिज्यूमे हमेशा अपडेटेड हो। आपके अकाडमिक क्वालिफिकेशन के साथ-साथ आपके स्किल्स और उससे जुड़ी प्रोजेक्ट डिटेल पर निर्भर करता है। यह जानकारी आपकी शॉर्टलिस्टिंग की संभावनाओं को बढ़ा सकती है, क्योंकि Google में पहले स्टेप पर चयन रिज्यूमे के आधार पर होता है।

इन साइट पर रखें नजर

Google में नौकरी की जानकारी और वैकेंसी नोटिफिकेशन के लिए आप google.com/careers, LinkedIn, Naukri.com, और Indeed जैसी वेबसाइटों पर नजर रखें। यहां से आप नौकरी की आवश्यकताओं और आवश्यक स्किल्स को अच्छी तरह समझ सकते हैं।


Google में नौकरी के लिए आवश्यक कुछ जरूरी स्किल्स:

  1. तकनीकी स्किल्स:

प्रोग्रामिंग भाषाएं: जैसे Java, Python, C++ आदि।

डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम की जानकारी।

कंप्यूटर साइंस की बुनियादी जानकारी।

वेब डेवलपमेंट: HTML, CSS, JavaScript।

डेटाबेस मैनेजमेंट।

क्लाउड कंप्यूटिंग: जैसे Google Cloud Platform, Amazon Web Services

  1. सॉफ्ट स्किल्स:

कम्यूनिकेशन स्किल्स: अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना।

टीमवर्क और सहयोग: समूह में काम करने की क्षमता।

समस्या-समाधान और विश्लेषण: जटिल समस्याओं का हल निकालने की क्षमता।

लीडरशीप और मैनेजमेंट स्किल्स।

समय मैनेजमेंट: कार्यों को समय पर पूरा करने की क्षमता।

नई तकनीकी चीजों से अवगत रहना।

  1. स्पेशल्स स्किल्स:

Google Cloud Platform की जानकारी।

मशीन लर्निंग और आर्टिफिशेयल इंटेलिजेंस (AI)।

डेटा विज़ुअलाइजेशन और एनालिटिक्स।

यूजर एक्सपीरियंस (UX) डिजाइन।

योग्यता:

कंप्यूटर साइंस या संबंधित एरिया में बैचलर या मास्टर डिग्री।

2-5 साल का अनुभव, जो पोस्ट के अनुसार हो सकता है।

इन सभी तकनीकी, सॉफ्ट और स्पेशल्स कौशलों को ध्यान में रखते हुए, अपने रिज्यूमे को तैयार करना और नौकरी की आवश्यकताओं के अप्लाई करना जरूरी है। Google में नौकरी पाने के लिए सही स्किल्स और अनुभव के साथ एक सटीक रणनीति आवश्यक होती है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 30, 2024 7:10 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।