Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना में 136 सीटों पर बढ़त के साथ कांग्रेस (Congress) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 64 सीट पर आगे है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 122 सीटों पर जीत मिल गई है, जबकि 14 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी को 56 सीटों पर जीत मिल गई है, जबकि 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
