Kashmir: TV एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या, 10 साल का भतीजा भी घायल

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को आतंकियों ने टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी और उनका 10 वर्षीय भतीजा इस हमले में घायल हो गया

अपडेटेड May 25, 2022 पर 10:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को आतंकियों ने टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस हमले में अमरीन का 10 वर्षीय नाबालिग भतीजा गोली लगने से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया, "रात करीब आठ बजे आतंकवादियों ने बडगाम जिले के चदूरा इलाके के हुशरू स्थित आवास के पास एक 35 वर्षीय महिला और उसके भतीजे पर गोलीबारी की। महिला की पहचान अमरीन भट्ट् के रूप में हुई है।"

उन्होंने बताया कि अमरीन गंभीर रूप से घायल थीं और उन्हें इलाज के लिए चदूरा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ गिया। अमरीन का नाबालिग भतीजा फरहान जुबैर भी गंभीर रूप से घायल है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों की धर-पकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।


यह भी पढ़ें- LIC का शेयर 815 के लेवल से नीचे आया, जानिए इनवेस्टर्स को हुआ कितना लॉस

कश्मीर जोन के पुलिस ने एक ट्वीट में बताया, "आतंकियों ने शाम करीब 7:55 बजे हुशरू चदूरा में रहने वाली अमरीन भट (पिता-खजीर मोहम्मद भट) के घर पर गोलीबारी की। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका 10 वर्षीय भतीजा फरहान जुबैर भी उस वक्त घर पर था और उसके हाथ में गोली लगी है।"

उन्होंने बताया, "इस जघन्य आतंकी घटना में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के तीन आतंकवादी शामिल थे। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी गई है। मामला दर्ज कर जांच जारी है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।