बच्चे ने उपमा की जगह मांगी बिरयानी और चिकन फ्राई, वीडियो वायरल होने के बाद बदलेगा आंगनवाड़ी में फूड मेनू!

केरल में एक आंगनवाड़ी सेंटर में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई मांगते हुए एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद केरल की मंत्री खुद बच्चे ने मासूम मांग पर गौर किया है। जिसके बाद अब चाइल्डकेयर सेंटरों के मेनू में बदलाव की बात कही जा रही है

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 12:16 PM
Story continues below Advertisement
बच्चे ने उपमा की जगह मांगी बिरयानी

पूरे देश में सरकार की ओर से आंगनवाड़ी की योजना चलाई जाती है। इस योजना के जरिए देश भर में महिलाओं और छोटे बच्चों की पोषण, स्वास्थय और शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा किया जाता है। वहीं हाल ही में केरल के एक आंगनवाड़ी केंद्र से एक बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चा उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई खाने को मंगता है। इस वीडियो को केरल की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को अपने ‘फेसबुक’ पेज शेयर किया है।

बच्चे का वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया पर जिस बच्चे की वीडियो वायरल हो रहा है, उसका नाम शंकु है। वीडियो में शंकु, आंगनवाड़ी केंद्र में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई की मांग करता है। बच्चे के अपने पसंदीदा खाने की फरमाइश करने का वीडियो अब वायरल हो रहा है। वहीं बच्चे की मांग के बाद केरल की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने मेन्यू में बदलाव की बात कही है। मंत्री ने कहा कि बच्चे ने बड़ी मासूमियत के बाद अब मेन्यू बदलने पर सोचा जा रहा है।


उपमा की जगह मांगी बिरयानी और चिकन फ्राई

एक वायरल वीडियो में शंकु अपनी मां से कहता है, "मुझे आंगनवाड़ी में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई चाहिए।" उसकी मां ने इस मासूमियत को फिल्माया और फिर इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में टोपी पहने शंकु कहता है, "मुझे आंगनवाड़ी में उपमा की जगह 'बिरनी' (बिरयानी) और 'पोरिचा कोझी' (चिकन फ्राई) चाहिए।" वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसे बिरयानी और चिकन फ्राई लाने की पेशकश भी की है।

अब मेन्यू में होगा बदलाव

शंकू की मां ने एक समाचार चैनल को बताया, "वीडियो देखने के बाद, हमें कुछ लोगों के फोन आए जिन्होंने शंकु को बिरयानी और चिकन फ्राई की पेशकश की।" वहीं इस मामले में केरल की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि, सरकार ने आंगनबाड़ियों के माध्यम से अंडे और दूध उपलब्ध कराने की योजना सफलतापूर्वक लागू की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से, स्थानीय निकाय आंगनबाड़ियों में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराते हैं।

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में महिलाओं के लिए वादों की झड़ी, लेकिन विधानसभा पहुंचने में क्यों पिछड़ी नारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।