पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 9 अगस्त को सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप की घटना सामने आई थी। एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप करके हत्या कर दी गई थी। उसका शव बरामद होने के बाद देशभर में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (Federation of All India Medical Association – FAIMA) ने आज यानी 13 अगस्त को ओपीडी की सेवाओं को पूरे देश में बंद करने का ऐलान किया है। वहीं कोलकाता के रेजीडेंट डॉक्टर पहले से ही हड़ताल में हैं। सोमवार को डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला था।
