Get App

Kolkata Rape Case: 'मेरे पास रुद्राक्ष की माला थी...' अदालत से दोषी करार दिए जाने के बाद रोता दिखा संजय रॉय, खुद को बताया निर्दोष

कोलकाता की एक अदालत ने आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय को शनिवार को दोषी करार दिया। मामले की सुनवाई कर रही सियालदह अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने कहा कि वह इस मामले में सोमवार को सजा सुनाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2025 पर 6:18 PM
Kolkata Rape Case: 'मेरे पास रुद्राक्ष की माला थी...' अदालत से दोषी करार दिए जाने के बाद रोता दिखा संजय रॉय, खुद को बताया निर्दोष
Kolkata Rape Case: अदालत से दोषी करार दिए जाने के बाद रोता दिखा संजय रॉय, खुद बताया निर्दोष

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले में, कोलकाता की अदालत ने शनिवार को अपना फैसला सुनाया और आरोपी संजय रॉय को 31 साल के डॉक्टर के बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराया। फैसला सुनाए जाने से पहले रॉय ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया और बार-बार कहा, "वे मुझे फंसा रहे हैं...वे मुझे फंसा रहे हैं सर..."। उसने गवाहों के कठघरे में खड़े होकर कहा, "असली अपराधी अदालत से बाहर खुलेआम घूम रहे हैं।"

उसने कहा कि घटना के वक्त उसके गले में रुद्राक्ष की माला थी और उसने किया होता तो, वो माला टूट जाती। अदालत का अपना फैसला सुनाए जाने के बाद, जब रॉय को अदालत से बाहर ले जाया जा रहा था, तो उसे रोते हुए देखा गया। News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि संजय रॉय कल लॉक-अप में चुप था और उसने तभी बात की जब उसके वकील उससे मिलने आए।

संजय रॉय दोषी करार

कोलकाता की एक अदालत ने आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय को शनिवार को दोषी करार दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें