कोलकाता महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या मामले के खिलाफ 11 दिनों से देश भर के डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। इस बीच कई डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (22 अगस्त) को डॉक्टरों से हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने की अपील की थी। इसका असर दिखाई देने लगा है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, वीएमएमसी, दिल्ली एम्स और सफदरजंग अस्पताल ने अपनी देशव्यापी हड़ताल वापस ले ली है। इस बात जानकारी डॉक्टर्स एसोसिएशन ने देर रात प्रेस रिलीज जारी करके दी है। डॉक्टर्स 11 दिनों से हड़ताल पर थे।
