कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और रेप के दोषी संजय रॉय को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने दोषी को ये सजा सुनाई। हालांकि, CBI अदालत से दोषी को फांसी की सजा देने की अपील की थी। पीड़िता के घर वालों ने भी अदालत से यही मांग की थी।
