केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के बारे में बड़ा ऐलान किया है। सूबे में 5 नए जिले बनाने की घोषणा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिलों की घोषणा की है। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि एक विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांच नए जिले बनाने का फैसला लिया गया है। शाह ने नए जिलों के नाम भी बता दिए हैं। इसमें जंस्कार, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग नए जिले के रूप में जाने जाएंगे।
