सुष्मिता सेन को डेट कर रहे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की संंपत्ति जानकर हो जाएंगे Shocked, इतने करोड़ के हैं मालिक, जानें लेडी लव की कमाई

ललित मोदी का जन्म दिल्ली के एक बिजनेस क्लास परिवार में 29 नवंबर 1963 को हुआ था। वह 58 साल के हैं। उनके दादाजी राज बहादुर गुजरमल मोदी ने मोदीनगर शहर को बसाया था

अपडेटेड Jul 19, 2022 पर 1:21 PM
Story continues below Advertisement
ललित मोदी और सुष्मिता सेन कर रहे हैं एक दूसरे को डेट।

Lalit Modi Sushmita Sen Net Worth: भारतीय कारोबारी और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi) ने गुरुवार को पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ अपने जीवन के नए शुरुआत का ऐलान किया। हालांकि उन्होंने इसके साथ ही ये भी साफ किया कि दोनों ने अभी शादी नहीं की है और वे सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आईपीएल (IPL) जैसे विश्व स्तरीय टूर्नामेंट ललित मोदी ने ही शुरू किया। ललित मोदी को भारत सरकार भगोड़ा घोषित कर चुकी है और वह फिलहाल लंदन में रह रहे हैं।

ललित मोदी की नेटवर्थ

ललित मोदी (Lalit Modi) एक कारोबारी घराने से हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ललित मोदी की कुल संपत्ति लगभग 57 करोड़ डॉलर यानी 4,555 करोड़ रुपये है। ललित मोदी का जन्म दिल्ली के एक बिजनेस क्लास परिवार में 29 नवंबर 1963 को हुआ था। वह 58 साल के हैं। उनके दादाजी राज बहादुर गुजरमल मोदी ने मोदीनगर शहर को बसाया था।


सुष्मिता सेन की कमाई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुष्मिता सेन हर महीने 60 लाख रुपये कमाती हैं। सेन की कुल संपत्ति लगभग 74 करोड़ रुपये है। 46 वर्षीय सुष्मिता सेन मुंबई के वर्सोवा में एक अपार्टमेंट में रहती हैं। वह फिल्मों और एंडोर्समेंट के जरिये पैसा कमा रही हैं।

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का ऐलान करते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसे आप नीचे देख सकते हैं- 

lalitsushmita

 

ललित मोदी ने किया सुष्मिता सेन को डेट करने का ऐलान

ललित मोदी ने एक ट्विट में कहा कि सिर्फ यह बताना चाहता हूं हमने अभी शादी नहीं की, सिर्फ डेट कर रहे हैं। शादी भी एक दिन हो जाएगी। इससे पहले ललित मोदी ने एक ट्वीट में सुष्मिता सेन के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत का ऐलान करते हुए कहा, "मालदीव और सार्डिनिया सहित कई जगहों पर अपने परिवार के साथ एक लंबा वर्ल्ड टूर बिताने के बाद अभी अभी लंदन में आया हूं। यहां मैं अपने परिवार के एक अहम सदस्य और जीवनसाथी सुष्मिता सेन का नाम लेना चाहूंगा, जिनके साथ आखिरकार मैं अपने नई जिंदगी की नई शुरुआत कर रहा हूं। ऐसा लग रहा कि मैं अभी चांद पर हूं।"

laitt2

lalit4

तीन दिग्गज एक्सपर्ट्स से जानें BEST OF THE BEST स्टॉक्स, जिन पर दांव लगाने से होगा छप्परफाड़ मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।