तीन दिग्गज एक्सपर्ट्स से जानें BEST OF THE BEST स्टॉक्स, जिन पर दांव लगाने से होगा छप्परफाड़ मुनाफा

बाजार के वर्तमान करेक्शन के बाद कई शेयर निवेश के लिहाज से आकर्षक नजर आ रहे हैं जबकि फंडामेंटल, मैनेजमेंट ट्रैक रिकॉर्ड, बैलेंसशीट और कारोबार के नजरिये ये कंपनियां अच्छी लग रही हैं

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 3:14 PM
Story continues below Advertisement
Sharekhan by BNP Paribas के संजीव होता ने TCS पर खरीदारी की राय दी है क्योंकि हाल की गिरावट से कंपनी के वैल्युएशन आकर्षक हुए हैं

अच्छे और खराब में चुनाव करना आसान होता है, लेकिन THE BEST OF THE BEST ढूंढना मुश्किल काम है। हालांकि असली थ्रील भी इसी में है। बाजार के मौजूदा करेक्शन के बाद कई शेयर आकर्षक हुए हैं। फंडामेंटल, मैनेजमेंट ट्रैक रिकॉर्ड, बैलेंसशीट और कारोबार के लिहाज से कई कंपनियां अच्छी लगती हैं। लेकिन किसी खास शेयर पर निवेश के लिए टिक लगाना CHALLENGING TASK है। पर अब आपको इस चुनौती से नहीं गुजरना होगा, आपका तीर सीधे निशाने पर लगने वाला है क्योंकि हमारे एक्सपर्ट ऐसे BEST CASE बताएंगे, जिनपर आप सीधे HIT कर सकते हैं।

आपको बेस्ट ऑफ बेस्ट स्टॉक बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के इस खास शो में हमारे साथ मार्केट एक्सपर्ट Ambareesh Baliga, दूसरे मार्केट एक्सपर्ट Sudip Bandyopadhyay और Sharekhan by BNP Paribas के Sanjeev Hota जुड़ गये हैं।

मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा का BEST OF THE BEST शेयरः L&T


अंबरीश ने कहा कि ये स्टॉक बेहतरीन है। इसे खरीदना चाहिए। ये देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इसका नॉन कोर बिजनेस को बेचने पर फोकस है। अब कंपनी ने डिजिटल, ई-कॉमर्स पर फोकस बढ़ाया है। इसके पास कैश फ्लो को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। वहीं FY23E रेवेन्यू में 12-15% ग्रोथ की उम्मीद है। इसे प्राइवेट कंपनियों के कैपेक्स से फायदा मिलेगा। वहीं सरकार का भी इंफ्रा पर फोकस है।

मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय का BEST OF THE BEST शेयरः ICICI BANK

सुदीप ने कहा कि ये प्राइवेट सेक्टर का बड़ा बैंक है। इसमें वर्तमान लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। बैंक की क्रेडिट ग्रोथ और एसेट क्वालिटी बेहतर नजर आ रही है। इसकी सब्सिडियरी का शानदार प्रदर्शन जारी है।

Sharekhan by BNP Paribas के संजीव होता का BEST OF THE BEST शेयरः TCS

संजीव होता ने कहा कि ये दिग्गज ग्लोबल IT कंपनी है। इतना ही नहीं ये देश की सबसे बड़ी IT एक्सपोर्ट कंपनी है। इसमें खरीदारी करने में समझदारी होगी। कंपनी का मार्जिन, कैश फ्लो, मैनेजमेंट सब बेहतरीन है। कंपनी की मजबूत बैलेंस सीट है। इस समय कंपनी का शेयर साल की ऊंचाई से 22% गिरा है। हमारा मानना है कि हाल की गिरावट से कंपनी के वैल्युएशन आकर्षक हुए हैं।

वीकेंड से पहले निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी ज्यादा कमजोर, जानिये Sharekhan के गौरव रत्नपारखी की इंडेक्स पर राय और शानदार ट्रेड्स

मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा का BEST OF THE BEST शेयरः HDFC

अंबरीश ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर का दिग्गज बैंक है। अगले 5 वर्षों में देश का होमलोन मार्केट $600 अरब होने की संभावना है। देश में रेजिडेंशियल हाउसिंग में तेज ग्रोथ की उम्मीद है। HDFC के 90% होमलोन एप्लिकेशन डिजिटल चैनल से किये जाते हैं। HDFC का बिजनेस मॉडल कम लागत वाला होता है। इसे HDFC बैंक के साथ मर्जर का फायदा मिलेगा। कंपनी की एसेट क्वालिटी काफी मजबूत है। इस समय ये शेयर अपनी ऊंचाई से 30% गिरा है लिहाजा इसमें मौजूदा लेवल पर निवेश का मौका है।

मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय का BEST OF THE BEST शेयरः DLF

सुदीप ने कहा कि ये रियल्टी सेक्टर की मजबूत कंपनियों में से एक है। इसमें खरीदारी करने से निवेशकों को अच्छी कमाई होगी। इस समय रियल्टी में मजबूत डिमांड देखने को मिल रहा है। इस सेक्टर में ऑपरेशंस भी सामान्य होते नजर आये हैं। कंपनी के वर्किंग कैपिटल और कैशफ्लो में सुधार हुआ है।

Sharekhan by BNP Paribas के संजीव होता का BEST OF THE BEST शेयरः SUN PHARMA

संजीव ने कहा कि इस कंपनी के लिए देश और US में अच्छी ग्रोथ की संभावनाएं नजर आ रही हैं। कंपनी को स्पेशियलिटी सेगमेंट से बड़ी उम्मीदें हैं। वहीं FY22 में कंपनी ने 77 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इसके अलावा FY23 के लिए कंपनी की ऑर्डरबुक मजबूत नजर आ रही है। इसलिए इस समय मौजूदा लेवल पर सनफार्मा में निवेश का मौका बन रहा है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।