वीकेंड से पहले निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी ज्यादा कमजोर, जानिये Sharekhan के गौरव रत्नपारखी की इंडेक्स पर राय और शानदार ट्रेड्स

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है और निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी ज्यादा कमजोर नजर आ रहा है

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 1:23 PM
Story continues below Advertisement
Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी ने कहा कि आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में उछाल पर बिकवाली करनी चाहिए

वीकेंड से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। हालांकि निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी ज्यादा कमजोर है। ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये ये समझने की कोशिश करेंगे की राइटर्स अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी हैं। गौरव ने अपनी शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

NIFTY में राइटर्स की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16000, 16100 और 16200 के लेवल पर एक्टिव नजर आये


आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 15900, 15800 और 15700 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

NIFTY BANK में राइटर्स की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 34800, 34900 और 35000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 34500, 34400 और 34300 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की बाजार पर राय

गौरव ने बाजार पर सलाह देते हुए कहा कि आज बाजार में आया हुआ कोई भी उछाल सेलिंग अपोर्चुनिटी है। आज हमारी निफ्टी में सेल ऑन राइज की रणनीति होगी। पिछले कुछ दिनों में हमने निफ्टी में 16100 से 16200 तक का उछाल आता हुआ दिखाई दिया लेकिन अब इसमें कमजोरी नजर आ रही लिहाजा निफ्टी में शॉर्ट पोजीशन लेनी चाहिए।

जानिये किस एक्सपर्ट ने सिर्फ 4 दिनों में कमाया 5% का रिटर्न, आज किन स्टॉक्स पर हैं इनकी नजर

बैंक निफ्टी पर राय देते हुए गौरव ने कहा कि आज के पहले इस हफ्ते की शुरुआत में बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म कर रहा था लेकिन आज ये अंडरपरफॉर्म कर रहा है लिहाजा इसमें भी उछाल आने पर बिकवाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा बैंक निफ्टी में 35000 के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करनी चाहिए। इसमें नीचे की ओर 34000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी के शानदार ट्रेड्स

Berger Paints July Fut : बेचें-571 रुपये, लक्ष्य-555 से 545 रुपये, स्टॉपलॉस-582 रुपये

ICICI Bank July Fut : बेचें-747 रुपये, लक्ष्य-730 से 710 रुपये, स्टॉपलॉस-762 रुपये

BEL July Fut : खरीदें-240 रुपये, लक्ष्य-248 से 255 रुपये, स्टॉपलॉस-236 रुपये

गौरव रत्नपारखी का सुझाया सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः Axis Bank

शेयरखान के गौरव रत्नपारखी में आज का सस्ता ऑप्शन बैंकिंग सेक्टर से चुना है। उन्होंने कहा प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक में ऑप्शन ट्रेड लेकर आज मुनाफा कमाया जा सकता है। गौरव ने कहा कि Axis Bank में कमाई के लिए पुट ऑप्शन लेना चाहिए। इसकी जुलाई एक्सपायरी की 660 के स्ट्राइक की पुट 12 रुपये के आस-पास खरीदना चाहिए। इसमें 25 से 30 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस पर 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।