जानिये किस एक्सपर्ट ने सिर्फ 4 दिनों में कमाया 5% का रिटर्न, आज किन स्टॉक्स पर हैं इनकी नजर

आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने चार दिनों में 5.48% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 1:06 PM
Story continues below Advertisement
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Nirmal Bang के विकास सालुंखे, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और wavesstrategy.com के आशीष कयाल के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।

KHILADI DAY-4 RETURN

चौथे दिन की समाप्ति पर विकास सालुंखे के सुझाये स्टॉक्स ने 0.91% का निगेटिव रिटर्न दिया

चौथे दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 0.03% का रिटर्न दिया


चौथे दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 5.48% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY FDC

विकास ने कहा कि इसमें 267 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 290 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 260 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Minda Industries

प्रशांत ने इस स्टॉक में 532 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 515 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 575 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

LTI पहली तिमाही के नतीजों के बाद कर रहा सपाट कारोबार, जानिये ब्रोकरेज हाउसेज की स्टॉक पर निवेश राय

wavesstrategy.com के आशीष कयाल कमाईवाला स्टॉकः BUY Jubilant Ingrevia

आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 484 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 535 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 475 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः SELL L&T Infotech

प्रशांत ने इस स्टॉक में 3943 के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4100 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 3450 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।