LTI पहली तिमाही के नतीजों के बाद कर रहा सपाट कारोबार, जानिये ब्रोकरेज हाउसेज की स्टॉक पर निवेश राय

सालाना आधार पर L&T INFOTECH के मुनाफे में 27.64 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 11:28 AM
Story continues below Advertisement
MS ने कहा कि ऑन डिमांड माहौल की तुलना में मैनेजमेंट की कमेंट्री अपने समकक्ष कंपनियों से ज्यादा कंस्ट्रक्टिव है

एलएंडटी इन्फोटेक (L&T Infotech(LTI) ने गुरूवार 14 जुलाई को वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के लिए बेहतर नतीजे पेश किए। कंपनी की डॉलर रेवेन्यू में करीब 2% की बढ़त देखने को मिली। जबकि कंपनी का मार्जिन और मुनाफा अनुमान से बेहतर नजर आया। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 27.64 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला।

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में L&T Infotech का कंसोलिडेटड मुनाफा सालाना आधार पर 27.64 प्रतिशत बढ़कर 633.50 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 496.30 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार 30.26 प्रतिशत बढ़कर 4,522.8 करोड़ रुपये पर रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 3,462.5 करोड़ रुपये रही थी।


BROKERAGES ON L&T INFOTECH

NOMURA की L&T INFOTECH पर राय

NOMURA ने L&T INFOTECH पर निवेश राय व्यक्त करते हुए इस स्टॉक के लिए रिड्यूस रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए शेयर का लक्ष्य 3680 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q1 में बढ़त देखने को मिली है। कंपनी में कर्मचारियों की मजबूत भर्ती जारी है। हालांकि कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान से कम रही लेकिन Q2 के लिए आउटलुक मजबूत नजर आ रहा है। लाइसेंस शुल्क और उच्च विदेशी मुद्रा के लिहाज से EBIT उम्मीद से कमजोर रहा है

ACC का मुनाफा 60% घटा जिससे आज स्टॉक 2% टूटा, दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

MS की L&T INFOTECH पर राय

MS ने L&T INFOTECH पर निवेश राय व्यक्त करते हुए इसमें इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इस शेयर पर एमएस ने 3900 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि आय और मार्जिन पर चौतरफा कमी देखने को मिली। मैनेजमेंट की कमेंट्री ऑन डिमांड माहौल की तुलना में अपने समकक्ष कंपनियों से अधिक कंस्ट्रक्टिव है। उन्होंने कहा कि वैल्यूएशन प्रीमियम और कमजोर मैक्रो माहौल की वजह से इस स्टॉक पर इक्वल-वेट कॉल दी है।

आज सुबह करीब 9.53 बजे Larsen & Toubro Infotech का स्टॉक बीएसई पर सपाट रहते हुए 3900 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।