Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 04, 2024 / 6:49 PM IST

PM Modi Telangana Visit Highlights: पीएम मोदी ने तेलंगाना को दिया 56,000 करोड़ का तोहफा, पूरे भारत को बताया 'अपना परिवार'

PM Modi Telangana Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों से संबंधित 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 'परिवार ना होने’ को लेकर विपक्ष के हमले पर पलटवार करते हुए पूरे भारत को अपना परिवार करार दिया

PM Modi Telangana Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों से संबंधित 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की आर्थिक प्रगति का भी उल्लेख किया। लंबे समय बाद तेलंगाना के किसी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की और आधिकारिक कार्यक्रम के दौ

PM Modi Telangana visit: पीएम मोदी ने कहा कि BRS के जगह कांग्रेस के आने से कुछ नहीं बदलने वाला
PM Modi Telangana visit: पीएम मोदी ने कहा कि BRS के जगह कांग्रेस के आने से कुछ नहीं बदलने वाला
MARCH 04, 2024 / 5:55 PM IST

Lok Sabha Elections 2024 Live: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। गुजरात कांग्रेस के सीनियर नेता अर्जुन मोढवाडिया (Arjun Modhwadia resigns from Congress MLA) ने पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर से कांग्रेस के विधायक थे। वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को राज्य विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा, "प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वह भारत के आस्था हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। एक पार्टी के रूप में कांग्रेस लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही है... इस पवित्र अवसर से ध्यान भटकाने और अपमानित करने के लिए, राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जिसने हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और भारत के नागरिकों को और नाराज किया।''

    MARCH 04, 2024 / 5:16 PM IST

    Pakistan Election News Live: शहबाज शरीफ ने दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

    शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह 2022 के बाद दूसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे। शहबाज ने दूसरी बार ऐसे समय में पाकिस्तान की बागडोर संभाली है, जब देश आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन 'ऐवान-ए-सद्र' में आयोजित एक समारोह में 72 वर्षीय शहबाज को पद की शपथ दिलाई। संक्षिप्त समारोह पवित्र कुरान के पाठ के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद शपथ ग्रहण हुआ।

    समारोह में तीनों सेनाओं के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी, राजनयिक, प्रमुख कारोबारी, नागरिक समाज और मीडिया संगठनों के सदस्य शामिल हुए। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ भी मौजूद थे। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरयम नवाज और सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह भी उपस्थित थे।

      MARCH 04, 2024 / 4:49 PM IST

      Delhi Latest News Live: AAP को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

      सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने AAP को कोर्ट की जमीन पर बना अपना दफ्तर खाली करने को कहा है। शीर्ष अदालत ने राउज एवेन्यू इलाके में स्थित आम आदमी पार्टी को दफ्तर दिए जाने पर सख्त नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के मद्देनजर 15 जून तक की मोहलत दी है। दरअसल, दिल्ली कोर्ट को आवंटित जमीन पर आम आदमी पार्टी का दफ्तर बना है। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी सख्त नाराजगी जताते हुए AAP से दफ्तर को खाली करने को कहा था।

      सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि AAP नए दफ्तर के लिए सरकार को आवेदन दे सकता है। शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान हैरानी जताते हुए कहा कि ताज्जुब की बात है कि दिल्ली हाईकोर्ट की जमीन पर एक राजनीतिक दल का दफ्तर चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट को ये जमीन ये बंगला लौटाया जाए, क्योंकि ये हाईकोर्ट के पूल में है।

        MARCH 04, 2024 / 4:31 PM IST

        Lok Sabha Elections 2024 Live: BJP के बाराबंकी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

        उत्तर प्रदेश के बाराबंकी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के अगले दिन सोमवार को मामले की जांच कराने की मांग करते हुए घोषणा की है कि जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा। रावत ने सोमवार को X पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्‍ट किया, ''मेरा एक एडिट वीडियो वायरल किया जा रहा है, जो डीप फेक AI तकनीक द्वारा जेनरेटेड है, जिसकी FIR मैंने दर्ज करा दी है।''

        इसी पोस्ट में रावत ने कहा, ''इसके संदर्भ में मैंने (पार्टी के) राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से निवेदन किया है कि इसकी जांच करवायी जाये। जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा।'' BJP ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिये अपने 195 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें उपेंद्र सिंह रावत को बाराबंकी संसदीय क्षेत्र से दोबारा टिकट दिया गया है। BJP की इस घोषणा के अगले दिन उनका यह कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ।

          MARCH 04, 2024 / 4:15 PM IST

          S. Somnath News Live: इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को हुआ कैंसर

          भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Isro) के प्रमुख एस सोमनाथ (S. Somnath) कैंसर से जूझ रहे हैं। भारत के सूर्य मिशन आदित्य L-1 (Aditya-L1) के लॉन्चिंग वाले दिन सोमनाथ को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का पता चला था। हालांकि, इसकी जानकारी होने के बावजूद वह घबराए नहीं और अपना इलाज करवा शुरू किया। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सोमनाथ ने इसका अब खुलासा किया है।

          सोमनाथ ने इंटरव्यू में बताया कि स्कैनिंग में कैंसर का पता चला था। चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान भी उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं। हालांकि, उस समय कुछ भी स्पष्ट नहीं था। उन्होंने कहा कि Aditya-L1 मिशन के दिन ही उन्हें कैंसर का पता चला था। इसकी जानकारी मिलते ही वो और उनका परिवार दोनों परेशान हो गए थे।

            MARCH 04, 2024 / 3:28 PM IST

            West Bengal News Live: वरिष्ठ तृणमूल नेता तापस रॉय ने विधायक पद से इस्तीफा दिया

            तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस रॉय ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर निराशा व्यक्त करते हुए सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। रॉय ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। रॉय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ed) द्वारा उनके आवास पर जनवरी में छापा मारे जाने पर उनके साथ खड़े नहीं होने के लिए पार्टी नेतृत्व की आलोचना की।

              MARCH 04, 2024 / 2:57 PM IST

              PM Modi Telangana Visit Live: विपक्ष के हमले पर पीएम मोदी का पलटवार, पूरे भारत को अपना परिवार बताया

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परिवार ना होने' को लेकर विपक्ष के हमले पर पलटवार करते हुए सोमवार को पूरे भारत को अपना परिवार करार दिया और अपने जीवन को एक 'खुली किताब' बताते हुए कहा कि लोगों की सेवा करने के सपने के साथ उन्होंने कम उम्र में ही घर छोड़ दिया था। तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 'परिवारवादी दलों' पर हमला बोला और कहा कि उनके अलग-अलग चेहरे हो सकते हैं, लेकिन 'झूठ और लूट' का उनका चरित्र समान है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया था।

              उन्होंने कहा था, "अगर नरेन्द्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं। वह राम मंदिर के बारे में डींगें मारते रहते हैं। वह सच्चे हिंदू भी नहीं हैं। हिंदू परंपरा में बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए। जब मोदी की मां की मृत्यु हुई तो उन्होंने ऐसा नहीं किया।" प्रधानमंत्री मोदी ने लालू के इस आरोप पर सोमवार को पलटवार किया और कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण में आकंठ डूबे 'इंडी गठबंधन' के नेता बौखलाते जा रहे हैं।

                MARCH 04, 2024 / 1:56 PM IST

                Delhi Budget 2024 Live: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपये

                दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। अपना पहला बजट पेश करते हुए आतिशी ने 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' की घोषणा की, जिसके तहत 18 वर्ष और इससे अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। आतिशी ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार राम राज्य के आदर्शों से प्रेरित है।

                आम चुनाव से पहले राज्य विधानसभा में पेश किए गए बजट में उन्होंने 'बिजनेस ब्लास्टर्स' योजना का विस्तार विश्वविद्यालयों और ITI तक करने की घोषणा की। अभी तक यह योजना स्कूलों में लागू की जा रही थी। पिछले साल सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 78,800 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। दिल्ली सरकार के बजट का आकार वित्त वर्ष 2022-23 में 75,800 करोड़ रुपये और इससे पिछले वित्त वर्ष में 69,000 करोड़ रुपये था।

                  MARCH 04, 2024 / 1:44 PM IST

                  PM Modi Telangana Visit Live: भ्रष्टाचार और परिवाद में डूबा गठबंधन

                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे INDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नही है। कल ये ऐसा भी कह सकते हैं कि तुम्हें कभी जेल की सजा नहीं हुई इसलिए तुम राजनीति में भी नहीं आ सकते।

                    MARCH 04, 2024 / 1:30 PM IST

                    PM Modi Telangana Visit Live: अब की बार 400 के पार –पीएम मोदी

                    पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवा ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की प्रतिबद्धता राष्ट्र के निर्माण की है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। अब की बार 400 के पार का नारा दिया।

                      MARCH 04, 2024 / 1:27 PM IST

                      PM Modi Telangana Visit Live: पीएम जनमन योजना से आदिवासियों का विकास- पीएम मोदी

                      पीएम मोदी ने कहा कि BJP आदिवासी कल्याण और गौरव को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। आदिवासी समाज में भी जो लोग अति पिछड़े हैं, जो अब तक विकास से बाहर हैं। उनके लिए भाजपा सरकार में 'पीएम-जनमन' योजना शुरू की गई है। इस योजना पर 24000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे।

                        MARCH 04, 2024 / 1:26 PM IST

                        PM Modi Telangana Visit Live: तेलंगाना का सपना केंद्र सरकार कर रही है पूरा –पीएम मोदी

                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में कहा कि केंद्र की हमारी सरकार को और तेलंगाना राज्य के निर्माण को करीब 10 साल हो गए हैं। जिस विकास का सपना तेलंगाना के लोगों ने देखा था। उसे पूरा करने में केंद्र सरकार हर तरह से सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमारी सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए कहीं ज्यादा राशि खर्च की है। हमारे लिए विकास का मतलब है - गरीब से गरीब का विकास, दलित, वंचित, आदिवासियों का विकास है। हमारे इन प्रयासों का परिणाम है कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं। ये हमारी गरीब कल्याण योजनाओं की वजह से मुमकिन हुआ है। विकास के इस अभियान को अगले 5 वर्षों में और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

                          MARCH 04, 2024 / 1:17 PM IST

                          Lok Sabha Elections Live Updates: बंगाल के बारानगर में TMC विधायक ने दिया इस्तीफा

                          -लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बंगाल के बारानगर टीएमसी विधायक तापस रॉय ने विधायक पद और राजनीतिक दल दोनों से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

                            MARCH 04, 2024 / 1:02 PM IST

                            Delhi Budget Live Updates: दिल्ली में शिक्षा का आवंटन

                            वित्त मंत्री आतिशी ने राज्य का बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025 में शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। केजरीवाल सरकार बजट में 15 करोड़ रुपये के आवंटन के जरिए विश्वविद्यालयों और आईटीआई में बिजनेस ब्लास्टर योजना लागू करेगी

                              MARCH 04, 2024 / 12:37 PM IST

                              Delhi Budget 2024 Live: दिल्ली का 76000 करोड़ का बजट पेश

                              दिल्ली सरकार ने दिल्ली का 76000 करोड़ का बजट पेश किया है। पिछले साल 78000 करोड़ का बजट था। इस साल दिल्ली सरकार का बजट करीब 2000 करोड़ घटा है। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि साल 2014-15 में दिल्ली की जीएसडीपी 4.95 लाख करोड़ रुपए थी। पिछले दस साल में दिल्ली की जीएसडीपी करीब ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गए है। 2014-15 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपए थी और 2023-24 में ये 4.62 लाख हो गई है जो राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है।

                                MARCH 04, 2024 / 12:10 PM IST

                                PM Modi Telangana Visit Live: पीएम मोदी ने तेलगांना को बड़ी सौगात

                                देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने आदिलाबाद में 56,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया।

                                  MARCH 04, 2024 / 11:59 AM IST

                                  Latest News Live Updates: चंडीगढ़ डिप्टी मेयर पर बीजेपी की जीत

                                  चंडीगढ़ डिप्टी मेयर पद के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार कुलजीत संधू ने जीत हासिल कर ली है। बीजेपी को 19 वोट मिले। वहीं कांग्रेस+AAP को 16 वोट मिले। एक वोट अमान्य घोषित कर दिया गया।

                                    MARCH 04, 2024 / 11:50 AM IST

                                    Lok Sabha Elections Live Updates: कांग्रेस ने बीजेपी के सिंधिया पर कसा तंज

                                    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से साल 2019 के चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को हार का सामना करना पड़ा था। उसे फिर से दोहराया जा सकता है। बता दें कि गुना निर्वाचन क्षेत्र से साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सिंधिया कांग्रेस में थे। उस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

                                      MARCH 04, 2024 / 11:15 AM IST

                                      Delhi Budget 2024 Live: आतिशी पेश करेंगी रामराज्य थीम वाला बजट

                                      दिल्ली विधानसभा में आज राजधानी दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। इस बार का बजट रामराज्य की थीम पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बजट घोषणाओं में सभी वर्गों का ध्यान रखा जा सकता है। दिल्ली विधान सभा का बजट सत्र 15 फरवरी से शुरू हुआ था। इसे 8 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

                                        MARCH 04, 2024 / 10:50 AM IST

                                        Lok Sabha Elections Live Updates: BJP के अर्जुन राम मेघवाल ने पार्टी नेताओं को दिया धन्यवाद

                                        लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राजस्थान के बीकानेर से लोकसभा क्षेत्र से चौथी बार अर्जुन राम मेघवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस ऐलान के बाद मेघवाल ने कहा कि मैं राष्ट्रीय और राज्य के दोनों नेताओं का आभार प्रकट करता हूं। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। जिन लोगों ने मेरे ऊपर भरोसा किया है। बीकानेर में विकास से जुड़े कई काम हुए हैं। जिसमें रेलवे, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी जैसे कई जगहों पर सुधार हुआ है। लेकिन अभी कई काम बाकी हैं।

                                          MARCH 04, 2024 / 10:31 AM IST

                                          PM Modi Live: PM मोदी कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो सेवा का करेंगे उद्घाटन

                                          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। पीएम मोदी कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो टनल का उद्घाटन करेंगे। ये मेट्रो हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच दौड़ेगी। इसके साथ ही पीएम मोदी कोलकाता में करोड़ों रुपये की कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अंडरवाटर मेट्रो टनल हुगली नदी के तल से 32 मीटर नीचे चलेगी। इससे लोगों के आने-जाने का समय कम होगा। यह सेक्टर V से हावड़ा तक चलेगी। हुगली के नीचे चलने वाली देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो रेल नदी और हावड़ा को कोलकाता शहर से कनेक्ट करेगी।

                                            MARCH 04, 2024 / 10:01 AM IST

                                            Latest News Live Updates: CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी

                                            उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए हैं। पुलिस को सुरक्षा मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया। जिसमें सीएम योगी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद इस मामले में महानगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

                                              MARCH 04, 2024 / 9:46 AM IST

                                              Delhi Excise Policy Case Live: ED के सामने वर्चुअल तरीके से पूछताछ के लिए केजरीवाल तैयार

                                              दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ED के सामने आज फिर पेश होने से इनकार कर दिया है। हालांकि ED के सामने पूछताछ के लिए तैयार हो गए हैं।लेकिन केजरीवाल वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे। ED ने कथित शराब घोटाले मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरे केजरीवाल को 27 फरवरी को 8 वां समन भेजा था। जिसमें उन्हें 4 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया था।

                                                MARCH 04, 2024 / 9:36 AM IST

                                                Latest News Live Updates: कांग्रेस स्क्रीनिंग समिति की बैठक आज

                                                छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि आज स्क्रीनिंग समिति की बैठक है। मैं समझता हूं कि ये स्क्रीनिंग समिति की आखिरी बैठक होगी। इसके बाद CEC में सारे नाम चले जाएंगे और बहुत जल्द उम्मीद है कि CEC में फैसला हो जाएगा।

                                                  MARCH 04, 2024 / 9:18 AM IST

                                                  Lok Sabha Elections Live Updates: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य – BJP

                                                  छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख किरण सिंह देव (Kiran Singh Deo) ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हम पिछले कुछ समय से जोरदार तरीके से लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा के हर सदस्य समर्पित रूप से शामिल हैं। इस बार हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ की सभी सीटों जीत हासिल करना है।

                                                    MARCH 04, 2024 / 9:00 AM IST

                                                    Latest News Live Updates: नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में दो शूटर गिरफ्तार

                                                    नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में हरियाणा की झज्जर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों के नाम सौरव और आशीष हैं। दोनों ही शूटर हैं। इन दोनों को गोवा से गिरफ्तार किया गया है।

                                                      MARCH 04, 2024 / 8:53 AM IST

                                                      PM Modi Cabinet Meeting Live: विकसित भारत 2047 के विजन पर मोदी कैबिनेट का मंथन

                                                      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार शाम को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार ने 'विकसित भारत 2047' के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा की। इसके साथ ही अगले पांच साल के लिए एक्शन प्लान पर भी बात हुई। इसमें विकसित भारत को लेकर एक्शन प्लान के साथ अगले 100 दिनों के रोड मैप पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव के चलते अपने मंत्रियों और नेताओं चुनावी तैयारियों से जुड़े कई अहम निर्देश भी दिए।

                                                        MARCH 04, 2024 / 8:47 AM IST

                                                        Lok Sabha Elections Live Updates: कांग्रेस की पहली लिस्ट 5 मार्च हो सकती है जारी

                                                        देश में आम चुनाव बेहद नजदीक आ गए हैं। सभी राजनीतिक दलों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। कई राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी करना शुरू कर दिया है। इस बीच केरल कांग्रेस अंध्यक्ष के सुधाकरन ने 3 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि कांग्रेस 5 मार्च को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी।

                                                          MARCH 04, 2024 / 8:41 AM IST

                                                          PM Modi Visit Telangana Live: पीएम मोदी का आज तेलंगाना दौरा

                                                          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मार्च को तेलंगाना का दौरा करेंगे। जहां वो आदिलाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम हैदराबाद में नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (CARO) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद में प्रधानमंत्री मोदी 5 मार्च को संगारेड्डी जाएंगे। यहां कई विकास कार्यों की आधारशिला रखने के बाद पीएम एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

                                                            MARCH 04, 2024 / 8:38 AM IST

                                                            नमस्कार

                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।