Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 25, 2023 / 6:34 PM IST

MP Cabinet Expansion Highlights: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल समेत 28 मंत्रियों ने ली शपथ

MP Cabinet Expansion Highlights: मध्य प्रदेश में आखिरकार मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को हो गया। कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल समेत कुल 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सीएम मोहन यादव की अगुवाई वाले मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में फिलहाल दो उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा हैं। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 हो सकती है। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने 163 और कांग्रेस ने 66 सीटें जीती थीं। यादव के अलावा शुक्ला और देवड़ा ने 13 दिसंबर को पद की शपथ ली थी

MP Cabinet expansion Highlights: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने भारी मतों से जीता था। इसके करीब एक महीने बाद आज यानी सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। बीजेपी ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नाम को लेकर तो हफ्ते पहले सहमति बना ली थी, लेकिन मंत्रियों के नाम तय करने में बीजेपी को 22 दिन का समय लग गया। नए मंत्रियों को सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे शपथ दिलाई गई।

मंत

MP CABINET EXPANSION LIVE: मोहन मंत्रिमंडल में 18 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शपथ ली
MP CABINET EXPANSION LIVE: मोहन मंत्रिमंडल में 18 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शपथ ली
DECEMBER 25, 2023 / 6:34 PM IST

Pakistan News Live: पाकिस्तान हॉकी महासंघ को सस्पेंड कर सकता है FIH

आर्थिक तंगी से जूझ रहे भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान इन दिनों चौतरफा चुनौतियों का सामना कर रहा है। इस बीच, पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) निलंबित कर सकता है। दरअसल, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर (Anwar-ul-Haq Kakar) द्वारा PHF के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को उनके पूर्ववर्ती खालिद सज्जाद खोकर (Khalid Sajjad Khokar) ने चुनौती दी है। खोकर 2015 से पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष हैं।

    DECEMBER 25, 2023 / 5:38 PM IST

    Latest News Live: गहलोत सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करेगी BJP सरकार

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि राज्य में पिछली सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी। बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत और राहुल गांधी ने दावा किया था कि राज्य में अगर बीजेपी सरकार आ गई तो कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाएं बंद कर देगी। लेकिन सीएम भजनलाल ने साफ किया है कि राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी।

      DECEMBER 25, 2023 / 5:14 PM IST

      Christmas 2023 Live: CJI चंद्रचूड़ बोले- 'क्रिसमस मनाते समय बलिदान देने वाले सैनिकों को न भूलें'

      चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डी. वाई. चंद्रचूड़ ने सोमवार को कहा कि क्रिसमस मनाते समय हमें अपने सशस्त्र बलों के उन जवानों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए जो सीमा पर देश की रक्षा के लिए अपनी जान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह के जीवन का संदेश दूसरों की भलाई के लिए बलिदान देना था। वह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में CJI चंद्रचूड़ ने क्रिसमस कैरोल गाए।

      जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, "हम सबकुछ त्याग देंगे, भले ही यह हमारे जीवन की बात हो, जैसा कि हमारे सशस्त्र बलों में बहुत से लोग राष्ट्र की सेवा में करते हैं। हमने दो दिन पहले सशस्त्र बलों के अपने चार सदस्यों को खो दिया है।" जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हाल में चार सैनिकों की शहादत का जिक्र करते हुए CJI चंद्रचूड़ ने कहा, "इसलिए, जब हम क्रिसमस मना रहे हैं, तो उन लोगों के बारे में न भूलें जो सीमाओं पर हैं... जो हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी जान दे रहे हैं। जब हम जश्न में गाएं, तो उनके लिए भी गाएं।"

        DECEMBER 25, 2023 / 5:06 PM IST

        WFI Suspension Row Live: मोदी सरकार को मिला शरद पवार का साथ

        राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निलंबन का स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय को यह फैसला पहले ही कर लेना चाहिए था। बता दें कि खेल मंत्रालय ने रविवार को WFI को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया क्योंकि नवनिर्वाचित संस्था ने उचित प्रकिया का पालन नहीं किया। संस्था ने पहलवानों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिए बिना अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की जल्दबाजी में घोषणा की।

          DECEMBER 25, 2023 / 4:50 PM IST

          MP Cabinet Expansion Live: सीएम ने नए मंत्रियों को दी बधाई

          मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को सभी 28 मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम ने एक पोस्ट में लिखा, "मंत्रिपरिषद के सभी साथियों को मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज स्वर्णिम मध्यप्रदेश के सपने के साथ पूरा प्रदेश सामूहिकता की शक्ति से आगे बढ़ रहा है। आप सभी के सहयोग, परिश्रम तथा प्रयास से विकास तथा जनकल्याण की इस ध्येयशील यात्रा को हम नए आयाम देंगे; संकल्पों की सिद्धि कर प्रत्येक सपने को साकार करेंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मंत्रिपरिषद के सभी साथी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन तथा मिशन को पूर्ण कर अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की पहुंच को सुगम बनाएंगे।"

            DECEMBER 25, 2023 / 4:05 PM IST

            Happy New Year2024 Live: नए साल पर हिमाचल में लाखों की उमड़ी भीड़

            नए साल के अवसर पर लंबे वीकेंड के दौरान हिमाचल प्रदेश में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। कुल्लू तथा लाहौल एवं स्पीति के साथ रोहतांग में अटल सुरंग सबसे अधिक पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में शामिल हो गई हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 12,000 से अधिक वाहनों में अनुमानित 65,000 लोगों ने सुरंग को पार किया। पिछले तीन दिनों में 55,000 से अधिक गाड़ियां शिमला में दाखिल हुईं...

              DECEMBER 25, 2023 / 3:44 PM IST

              Madhya Pradesh Cabinet Oath Ceremony Live: इन 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

              मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रिमंडल में कुल 18 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शपथ ली। जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली उनमें 12 मंत्री OBC कोटा से लिए हैं। इसके अलावा जनरल कैटेगरी से 7, अनुसूचित जाति (SC) से 5 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 विधायक मंत्री पद की शपथ ली।

              देखें पूरी लिस्ट:-

              कैबिनेट मंत्री

              1- प्रदुम्न सिंह तोमर
              2- तुलसी सिलावट
              3- एदल सिंह कसाना
              4- नारायण सिंह कुशवाहा
              5- विजय शाह
              6- राकेश सिंह
              7- प्रह्लाद पटेल
              8- कैलाश विजयवर्गीय
              9- करण सिंह वर्मा
              10- संपतिया उईके
              11- उदय प्रताप सिंह
              12- निर्मला भूरिया
              13- विश्वास सारंग
              14- गोविंद सिंह राजपूत
              15- इंदर सिंह परमार
              16- नागर सिंह चौहान
              17- चैतन्य कश्यप
              18- राकेश शुक्ला

              राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

              19- कृष्णा गौर
              20- धर्मेंद्र लोधी
              21- दिलीप जायसवाल
              22- गौतम टेटवाल
              23- लेखन पटेल
              24- नारायण पवार

              राज्यमंत्री -

              25- राधा सिंह
              26- प्रतिमा बागरी
              27- दिलीप अहिरवार
              28- नरेंद्र शिवाजी पटेल

                DECEMBER 25, 2023 / 3:35 PM IST

                MP Cabinet Expansion Live: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार

                मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल समेत कुल 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सीएम मोहन यादव की अगुवाई वाले मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में फिलहाल दो उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा हैं।

                  DECEMBER 25, 2023 / 3:23 PM IST

                  Budget 2024 Live: लोकसभा चुनाव से पहले डिसइनवेस्टमेंट हुआ धीमा

                  अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आने के साथ ही सरकार ने अपनी निजीकरण की कार्रवाई लगभग रोक दी है। सरकार अब शेयर बाजारों में माइनॉरिटी स्टेक हिस्सेदारी बेचने का विकल्प चुना है। कुछ चुनिंदा घरानों को हिस्सेदारी बेचने के विपक्षी दलों के आरोपों के बीच सरकार ने यह कदम उठाया है। हालांकि, इसके परिणामस्वरूप चालू वित्त वर्ष 2023-24 के डिसइनवेस्टमेंट लक्ष्य (disinvestment target) से फिर चूकने की आशंका है।

                    DECEMBER 25, 2023 / 3:08 PM IST

                    Himachal Road Accident Live: सड़क दुर्घटना में 5 महिलाओं समेत 9 लोग घायल

                    हिमाचल प्रदेश जिले के नम्होल इलाके में बाघ खुर्द गांव के पास सोमवार को एक टेम्पो के गहरी खाई में गिर जाने से पांच महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि वाहन धर्मशाला से शिमला जा रहा था तभी एक घुमावदार मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों ने खाई से बाहर निकाला और एम्स-कोठीपुरा ले जाया गया।

                      DECEMBER 25, 2023 / 2:57 PM IST

                      Political News Live: अजित पवार का दावा- पीएम मोदी का 2024 में कोई विकल्प नहीं

                      महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को दावा किया कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिलहाल कोई विकल्प नहीं है। पवार ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों द्वारा मोदी के नेतृत्व को चुनौती देने की योजना बनाए जाने के संबंध में पूछे गए पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फिलहाल कोई विकल्प नहीं है। ऐसा निर्णय सिर्फ एक या दो चीजों के आधार पर नहीं बल्कि विभिन्न पहलुओं के आधार पर लिया जाता है।" उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, "आप लोग बहुत दुष्प्रचार करते हैं।"

                        DECEMBER 25, 2023 / 2:28 PM IST

                        MP Cabinet Expansion Live: कैबिनेट विस्तार पर शिवराज का बयान

                        मध्य प्रदेश कैबिनेट विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि आज सुशासन दिवस पर, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मध्य प्रदेश सरकार की नई सरकार पूरा आकार ले रही है और आज मंत्री मंडल शपथ ग्रहण करेगा।...मुझे विश्वास है कि आज जो सरकार पूरा आकार ले रही है वह पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए काम करेगी।

                          DECEMBER 25, 2023 / 2:15 PM IST

                          Madhya Pradesh Cabinet Oath Ceremony Live: 28 विधायक बनेंगे मंत्री, देखें लिस्ट

                          मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रिमंडल में कुल 18 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शपथ लेंगे। एमपी में बीजेपी ने जिन मंत्रियों के नाम फाइनल किए हैं। उनमें 12 मंत्री OBC कोटा से लिए हैं। इसके अलावा जनरल कैटेगरी से 7, अनुसूचित जाति (SC) से 5 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

                          देखें पूरी लिस्ट:-

                          कैबिनेट मंत्री

                          1- प्रदुम्न सिंह तोमर
                          2- तुलसी सिलावट
                          3- एदल सिंह कसाना
                          4- नारायण सिंह कुशवाहा
                          5- विजय शाह
                          6- राकेश सिंह
                          7- प्रह्लाद पटेल
                          8- कैलाश विजयवर्गीय
                          9- करण सिंह वर्मा
                          10- संपतिया उईके
                          11- उदय प्रताप सिंह
                          12- निर्मला भूरिया
                          13- विश्वास सारंग
                          14- गोविंद सिंह राजपूत
                          15- इंदर सिंह परमार
                          16- नागर सिंह चौहान
                          17- चैतन्य कश्यप
                          18- राकेश शुक्ला

                          राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )

                          19- कृष्णा गौर
                          20- धर्मेंद्र लोधी
                          21- दिलीप जायसवाल
                          22- गौतम टेटवाल
                          23- लेखन पटेल
                          24- नारायण पवार

                          राज्यमंत्री -

                          25- राधा सिंह
                          26- प्रतिमा बागरी
                          27- दिलीप अहिरवार
                          28- नरेंद्र शिवाजी पटेल

                            DECEMBER 25, 2023 / 1:58 PM IST

                            MP Cabinet Expansion Live: थोड़ ही देर में होगा मध्य प्रदेश कैबिनेट का विस्तार

                            मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का आज दोपहर के बाद 3.30 बजे विस्तार होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव नतीजों के तीन सप्ताह बाद मध्य प्रदेश को नया मंत्रिमंडल मिलने जा रहा है। सीएम मोहन यादव और दोनों डिप्टी सीएम ने 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल हुए थे।

                              DECEMBER 25, 2023 / 1:15 PM IST

                              Hukumchand Mill Indore Live: पीएम मोदी का इंदौर के मजदूरों को तोहफा

                              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित 'मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान इंदौर में हुकुमचंद मिल के श्रमिकों का 224 करोड़ रुपये का बकाया राशि जारी किया। बकाया राशि के वितरण से कम से कम 4,800 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वर्ष 1992 में इंदौर में मिल बंद होने और दिवालिया प्रक्रिया में चले जाने के बाद हुकुमचंद मिल के श्रमिकों ने अपने बकाया भुगतान के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार की पहल पर राज्य हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड और श्रमिक संघ ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए और निपटान राशि 20 दिसंबर को उच्च न्यायालय में जमा की गई।

                                DECEMBER 25, 2023 / 1:02 PM IST

                                MP Cabinet expansion Live: नया मंत्रिमंडल मध्यप्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगा – सीएम मोहन यादव

                                मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीएम मोहन यादव ने कहा कि नया मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में राज्य की बेहतरी के लिए काम करेगा। यादव ने राजभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि नए कैबिनेट मंत्रियों को आज (25 दिसंबर 2023) 3.30 बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले सीएम राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।

                                  DECEMBER 25, 2023 / 12:30 PM IST

                                  Covid 19 JN.1 Live Updates: एक दिन में 628 नए मामले दर्ज

                                  देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 628 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें ज्यादातर मामले कोविड-19 के जेएन.1 (Coronavirus JN.1) वैरिएंट के हैं। वहीं एक मरीज की मौत हो गई है। महामारी फैलने के बाद से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल 4.5 करोड़ हो गई है।

                                    DECEMBER 25, 2023 / 11:58 AM IST

                                    MP Cabinet expansion Live: मंत्रियों की गाड़ियां पहुंचेंगी राजभवन

                                    भोपाल में मंत्रिमंडल को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शपथ राजभवन में होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के लिए सरकारी वाहन तैयार किए हैं। कुछ देर में कारें राजभवन पार्किंग में पहुंच जाएंगी। जो विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं, वे अपने वाहनों से राजभवन पहुंच सकते हैं। लेकिन मंत्री की शपथ के बाद सरकारी कार से लौटेंगे।

                                      DECEMBER 25, 2023 / 11:33 AM IST

                                      MP Cabinet expansion Live: राजभवन के आस पास ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

                                      भोपाल के राजभवन में मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दोपहर 1.30 बजे से कई इलाकों में यातायात पर पाबंदी लगाई गई है। रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, पॉलिटेक्निक चैराहा से राजभवन, बाणगंगा से राजभवन, एमएलए रेस्ट हाउस से राजभवन एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूरी तरह पाबंदी रहेगी। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।

                                        DECEMBER 25, 2023 / 11:04 AM IST

                                        MP Cabinet expansion Live:​ दोपहर 3.30 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

                                        प्रदेश के मंत्रिमंडल गठन को लेकर सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को मंत्रियों के नामों वाली सूची सौंप दी है। करीब 20 मिनट तक सीएम यादव और राज्यपाल के बीच मुलाकात हुई है। दोपहर 3.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इधर मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे भोपाल पहुंच जाएंगे। जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है, उन्हें फोन पर सूचना मिलने लगी है। भोपाल आने का न्योता दिया जा रहा है।

                                          DECEMBER 25, 2023 / 10:40 AM IST

                                          Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary Live: अटल के पैतृक गांव में "100 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे योगी

                                          सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके पैतृक गांव बटेश्वर को 100 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। योगी अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केंद्र के भवन का लोकार्पण और अटल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अटल सांस्कृतिक केंद्र पर 12.23 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। योगी 48 करोड़ रुपये की बटेश्वर मंदिर कॉम्प्लेक्स की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

                                            DECEMBER 25, 2023 / 9:54 AM IST

                                            Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary Live: राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

                                            राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदैव अटल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

                                              DECEMBER 25, 2023 / 9:33 AM IST

                                              Christmas Live Updates: पीएम मोदी ने क्रिसमस की दी बधाई

                                              दुनियाभर में आज क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। इस उत्सव को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं! मेरी कामना है कि त्योहारों का यह मौसम सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा आइए सद्भाव और करुणा की भावना का जश्न मनाएं जो क्रिसमस का प्रतीक है। एक ऐसी दुनिया की दिशा में काम करें जहां हर कोई खुश और स्वस्थ हो। हम प्रभु मसीह की महान शिक्षाओं को भी याद करते हैं।

                                                DECEMBER 25, 2023 / 9:06 AM IST

                                                Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary Live: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

                                                आज देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। उनके जन्मदिन को देशभर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार 99वीं जयंती पर भाजपा इसे यादगार बनाने के लिए देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा- कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर देश के सभी परिवारजनों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन। वह जीवनपर्यंत राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे। मां भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

                                                  DECEMBER 25, 2023 / 9:05 AM IST

                                                  नमस्कार

                                                  मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।