Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 12, 2023 / 7:06 PM IST

Latest News Highlight: इजराइल ने किया सीरिया पर हमला, ओलप्पो के मुख्य हवाई अड्डों पर हुआ अटैक

Latest News Highlight: सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने कहा कि इजराइल ने गुरुवार को राजधानी दमिश्क और उत्तरी शहर अलेप्पो में मुख्य हवाई अड्डों पर हमले किए। स्थानीय मीडिया चैनल शाम एफएम ने कहा कि दोनों हमलों के जवाब में सीरियाई हवाई सुरक्षा शुरू की गई। इसमें कहा गया है कि अलेप्पो हवाई अड्डे पर नुकसान हुआ है लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन दमिश्क हवाई अड्डे पर हमले के प्रभाव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है

Latest News Highlight: इजराइल और हमास के बीच चल रही लड़ाई में अब एक और नया मोड़ आ गया है। इजराइल ने अब सीरिया पर हमला कर दिया है। सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने कहा कि इजराइल ने गुरुवार को राजधानी दमिश्क और उत्तरी शहर अलेप्पो में मुख्य हवाई अड्डों पर हमले किए। स्थानीय मीडिया चैनल शाम एफएम ने कहा कि दोनों हमलों के जवाब में सीरियाई हवाई सुरक्षा शुरू की गई। इसमें कहा गया है कि अलेप्पो हवाई अड्डे पर नुक

Latest News Highlight: इजराइल और हमास के बीच चल रही लड़ाई में अब एक और नया मोड़ आ गया है। इजराइल ने अब सीरिया पर हमला कर दिया है।
Latest News Highlight: इजराइल और हमास के बीच चल रही लड़ाई में अब एक और नया मोड़ आ गया है। इजराइल ने अब सीरिया पर हमला कर दिया है।
OCTOBER 12, 2023 / 6:45 PM IST

Israel-Hamas War Live: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान, बोले जैसे ISIS को कुचला वैसे ही हमास को करेंगे खत्म

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान देते हुए हमास को कुचलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हमास ISIS है और जैसे ISIS को कुचला गया, वैसे ही हमास को भी कुचला जाएगा। हमास के साथ बिल्कुल वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए जैसा कि ISIS के साथ किया गया था। किसी भी नेता को उनसे नहीं मिलना चाहिए, किसी भी देश को उन्हें आश्रय नहीं देना चाहिए और जो ऐसा करते हैं उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

    OCTOBER 12, 2023 / 5:54 PM IST

    Israel-Hamas War Live Update: इजराइल का सीरिया पर हमला, हवाई अड्डों पर गिराया बम

    इजराइल ने अब सीरिया पर अटैक कर दिया है। इजरायल ने सीरिया के दमिश्क और अलेप्पो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों पर एक साथ हवाई हमले करने शुरू कर दिए है। इन हमलों में ईरान से आए हथियारों को निशाना बनाया जा रहा है।

      OCTOBER 12, 2023 / 4:22 PM IST

      Israel-Hamas War Live Update: अमेरिकी फॉरेन सेक्रेटरी एंटनी ब्लिंकन पहुंचे इजराइल

      इजराइल और हमास की लड़ाई के बीच अमेरिका के फॉरेन सेक्रेटरी यानी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल पहुंच गए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तेल अवीव में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। ब्लिंकन ने नेतन्याहू से उनकी मुलाकात में कहा कि हम यहां हैं। हम कहीं नहीं जा रहे हैं।

        OCTOBER 12, 2023 / 3:47 PM IST

        PM Modi Live: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ मे पीएम मोदी ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ में लगभग 4200 करोड़ रुपये की अलग अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा मेरा विश्वास है कि ये दशक उत्तराखंड का होने वाला है। उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचे और आप लोगों का जीवन आसान हो इसके लिए हमारी सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।

          OCTOBER 12, 2023 / 2:59 PM IST

          Israel-Hamas War Live Update: 230 भारतीयों को लेकर रात 9 बजे पहली उड़ान होगी रवाना

          इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए पहली चार्टर उड़ान गुरुवार शाम बेन गुरियन हवाई अड्डे से रवाना होगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इजराइल में फंसे 230 भारतीय गुरुवार की रात 9 बजे भारत के लिए उड़ान भरेंगे। भारत सरकार ने यह ऑपरेशन खास तौर पर इजराइल में फंसे भारतीयो को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया है।

            OCTOBER 12, 2023 / 2:28 PM IST

            Israel-Hamas War Live Update: नाटो ने इजराइल से गाजा को लेकर की यह खास अपील

            नाटो गंठबंधन ने इजराइल और हमास के बीच जारी लड़ाई में इजराइल को लेकर अपना समर्थन जताया है। लेकिन नाटो ने इजराइल से खास अपील भी की है। नाटो ने इजराइल से अपील करते हुए कहा है कि गाजा में हमले का जवाब देते समय नागरिकों को होने वाले नुकसान पर भी ध्यान दिया जाए। इजराइली आर्मी की तरफ से गाजा में की गई बमबारी की वज से सैकड़ों जानें गई हैं और हजारों लोग घायल भी हुए हैं।

              OCTOBER 12, 2023 / 1:47 PM IST

              Israel-Hamas War Live Update: युद्ध के बीच फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए पहली उड़ान आज होगी रवाना

              भारत सरकार ने इजराइल हमास लड़ाई के बीच फंसे भारतीयों को सुरक्षित देश वापस लाने के लिए अभियान शुरु किया है। भारत सरकार ने इजराइल में फंसे भारतीयों को सकुशल भारत वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन अजय' शुरु किया है। इसके लिए भारत सरकार की तरफ से खास तौर पर चार्टर उड़ानों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर इस अभियान में भारतीय नौसेना की मदद भी ली जाएगी।

                OCTOBER 12, 2023 / 1:06 PM IST

                Israel- Hamas War Live: युद्ध के बीच इजराइल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री

                फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास के हमले के बाद अमेरिका के प्रति समर्थन प्रदर्शित करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल पहुंच चुके हैं। ब्लिंकन बुधवार को रवाना हुए और गुरुवार सुबह इजराइल पहुंचे। इजराइल और हमास के बीच छठे जंग जारी है। अभी तक दोनों रफ से 2,400 लोगों की जान चली गई है। जिसमें कई विदेशी नागरिक शामिल हैं। इजराइल ने हमास पर अपने हमले को और तेज कर दिया है। हमास ने भी रह रहकर इजराइल के कुछ इलाकों में रॉकेट दाग रहा है। इजरायल और गाजा पट्टी में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

                  OCTOBER 12, 2023 / 12:56 PM IST

                  Delhi Fire News: दिल्ली की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

                  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उद्योग नगर के पीरा गढ़ी इलाके में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि मौके पर कुल 33 फायर टेंडर तैनात हैं। आग अब नियंत्रण में है। फिलहाल, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अभी हम मामले की जांच कर रहे हैं।

                    OCTOBER 12, 2023 / 11:37 AM IST

                    Rajasthan Election 2023 Live: क्या वसुंधरा राजे की हो रही अनदेखी! राठौड़ ने दिया ये जवाब

                    भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जयपुर (ग्रामीण) से सांसद और अब झोटवाड़ा विधानसभा सीट से राजस्थान विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि बीजेपी का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके काम करने का तरीका है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया उस बैठक में मौजूद थे, जिसमें उन्हें और 6 अन्य सांसदों को टिकट देने का फैसला किया गया। राठौड़ ने उन्हें दरकिनार किए जाने की खबरों को खारिज कर दिया।

                      OCTOBER 12, 2023 / 11:09 AM IST

                      Israel- Hamas War Live: इजराइल-हमास जंग में कई विदेशी नागरिकों की मौत

                      इजराइल और हमास के जंग के बीच दौरान दर्जनों विदेशी नागरिकों को मारे जाने की खबर सामने आई है। विदेशियों में से कई दक्षिणी इजराइली रेगिस्तान में एक संगीत समारोह में शामिल थे। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए। जिसमें अमेरिका के 22 नागरिक मारे गए हैं। वहीं कई लापता और अपहृत बताए जा रहे हैं। थाईलैंड के 21 लोगों के मारे जाने की खबर है। रूस, कनाडा, अर्जेंटीना, यूक्रेन जैसे कई अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं।

                        OCTOBER 12, 2023 / 10:50 AM IST

                        Israel- Hamas War Live: इजराइल-हमास जंग में 2400 लोगों की मौत

                        इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। अभी तक दोनों रफ से 2,400 लोगों की जान चली गई है। जिसमें कई विदेशी नागरिक शामिल हैं। जंग का आज छठा दिन है। इजराइल ने हमास पर अपने हमले को और तेज कर दिया है। हमास ने भी रह रहकर इजराइल के कुछ इलाकों में रॉकेट दाग रहा है। इजरायल और गाजा पट्टी में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

                          OCTOBER 12, 2023 / 10:34 AM IST

                          PM Modi Uttarakhand Visit Live: पीएम मोदी गुंजी गांव में स्थानीय लोगों से कर रहे हैं बातचीत

                          पीएम मोदी थोड़ी देर में पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंच चुके हैं। जहां वे स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उत्पादों की प्रदर्शनी को भी देखा। इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

                            OCTOBER 12, 2023 / 10:12 AM IST

                            Bihar Train Accident Live: कामाख्या रेलवे स्टेशन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

                            बिहार में हुए ट्रेन हादसे मामले में कामाख्या रेलवे स्टेशन के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जो 0361-267-4857 है। हर तरह की जानकारी इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए हासिल कर सकेंगे। दिल्ली से असम के गुवाहाटी जा रही कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार रात हादसे का शिकार हो गई।

                              OCTOBER 12, 2023 / 9:26 AM IST

                              Bihar Train Accident Live: बिहार BJP अध्यक्ष ने हादसे पर जताया दुख

                              बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ये बेहद ही दुखी करने वाली खबर है। रेलवे बचाव अभियान चला रहा है। बीजेपी के केंद्रीय मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता बचाव अभियान में मदद के लिए वहां मौजूद हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सभी सुरक्षित हों।

                                OCTOBER 12, 2023 / 9:05 AM IST

                                Bihar Train Accident Live: रेस्कयू ऑपरेशन हुआ पूरा, मामले की होगी जांच

                                नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। सभी कोचों की जांच कर ली गई है। यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन भेजी जाएगी। रेल मंत्री ने ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि पटरी से उतरने के कारण का पता लगाया जाएगा।

                                  OCTOBER 12, 2023 / 8:46 AM IST

                                  Bihar Train Accident Live: बक्सर में पटरी से उतरीं नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 6 बोगियां, 4 की मौत

                                  दिल्ली से असम जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी नंबर 12506) पटरी से उतर गई। हादसे में शिकार हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बिहार के बक्सर में यह बड़ा रेल हादसा हुआ है। बक्सर के रघुनाथपुर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12506) की 21 बोगियां बेपटरी हो गईं। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की हुई है। वहीं 100 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।

                                    OCTOBER 12, 2023 / 8:30 AM IST

                                    PM Modi Uttarakhand Visit Live: पीएम मोदी 76 ग्रामीण सड़कों, 25 पुलों का करेंगे उद्घाटन

                                    प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे। जहां वो जागेश्वर धाम जाकर बाबा की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेंगे। करीब 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। जहां वे ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में बनी 76 ग्रामीण सड़कों और 25 पुलों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 9 जिलों में बीडीओ कार्यालयों के 15 भवन, केंद्रीय सड़क निधि के तहत बने कौसानी बागेश्वर रोड समेत तीन सड़कों, धारी-दौबा-गिरिछीना रोड, नगला-किच्छा रोड का उद्घाटन करेंगे।

                                      OCTOBER 12, 2023 / 8:00 AM IST

                                      नमस्कार

                                      मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।