Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 10, 2023 / 7:08 PM IST

Latest News Highlight: पीएम मोदी ने की एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले एथलीटों से बात

Latest News Highlight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2022 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने एशियन गेम्स 2022 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से बात करते हुए कहा कि आज जब आप सफल होकर आए हैं तो मुझे लग रहा है कि हमारी दिशा सही है

Latest News Highlight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2022 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने एशियन गेम्स 2022 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से बात करते हुए कहा कि आज जब आप सफल होकर आए हैं तो मुझे लग रहा है कि हमारी दिशा सही है। विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा मेडल भारत ने इस बार जीता है। हमने जितने भी खेलों में भाग लिया उसमें से ज्यादातर में कोई न कोई मे

Latest News Highlight: पीएम मोदी ने की एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले एथलीटों से बात
Latest News Highlight: पीएम मोदी ने की एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले एथलीटों से बात
OCTOBER 10, 2023 / 6:24 PM IST

Latest News Live: पीएम मोदी ने एथलीटों को किया संबोधित, विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा मेडल भारत ने जीता

पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले एथलीटों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब आप सफल होकर आए हैं तो मुझे लग रहा है कि हमारी दिशा सही है। विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा मेडल भारत ने इस बार जीता है। हमने जितने भी खेलों में भाग लिया उसमें से ज्यादातर में कोई न कोई मेडल लेकर आए हैं।

    OCTOBER 10, 2023 / 4:02 PM IST

    Latest News Live: अमित शाह की आदिलाबाद में जन गर्जना सभा, बोले हमारा लक्ष्य है हर आदिवासी को नौकरी दिलाना

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के आदिलाबाद में जन गर्जना सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना की सरकार 10 साल तक चली लेकिन मुख्यमंत्री KCR ने गरीब, किसान, दलित, आदिवासी का काम नहीं किया। गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री KCR का एक ही लक्ष्य है, अपने बेटे KTR को मुख्यमंत्री बनाना। हमारा लक्ष्य है आदिलाबाद के हर आदिवासी नौजवान को नौकरी, शिक्षा दिलाना।

      OCTOBER 10, 2023 / 3:51 PM IST

      Latest News Live: राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई संजय सिंह की हिरासत, ईडी ने कहा था कि जांच में नहीं कर रहे सहयोग

      दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह की हिरासत 3 दिन के लिए बढ़ा दी है। पांच दिन की ईडी हिरासत के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। ईडी ने इस आधार पर आगे की हिरासत की मांग की थी कि वह सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनके करीबी सर्वेश मिश्रा भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। एजेंसी ने यह भी कहा कि मिले सबूतों से पता चलता है कि शराब लाइसेंस को मंजूरी देने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।

        OCTOBER 10, 2023 / 3:33 PM IST

        Latest News Live: राघव चड्ढा ने कहा जब से INDIA बना है तब से ही विपक्षियों पर बढ़ी है ED की रेड

        आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा में सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि एजेंसियों को विपक्ष पर द्वेष और बदले की भावना से छोड़ा जाता है ताकि कोई भी भाजपा के खिलाफ आवाज ना उठाए। जब से INDIA बना है तब से इन एजेंसियों की रेड भी बढ़ गई है। यह उनका डर, उनका खौफ दिखाता है। आज अगर किसी भी नेता को केस से छुटकारा चाहिए तो वह भाजपा में शामिल हो सकता है। जो भाजपा में चला जाएगा वह ईनाम पाएगा और जो भाजपा के खिलाफ आवाज उठाएगा उसके घर ED, CBI नाम का मेहमान आएगा।

          OCTOBER 10, 2023 / 3:14 PM IST

          Israel-Hamas War Live: बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी ने की फोन पर बात-चीत

          इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। नेतन्याहू ने हमास के साथ चल रही लड़ाई के ताजा हालातों को लेकर पीएम मोदी को जानकारी दी है। पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से इस बारे में एक ट्वीट भी किया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि इस कठिन घड़ी में भारत इजराइल के साथ मजबूती से खड़ा है।

            OCTOBER 10, 2023 / 2:39 PM IST

            Latest News Live: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, हम चाहेंगे कि चुनाव प्रचार के लिए आएं सोनिया गांधी

            राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वे लंबे समय तक हमारी अध्यक्ष रहीं हैं। आज हम जहां भी पहुंचे हैं, उनके आशीर्वाद से पहुंचे हैं। हम चाहेंगे कि वे चुनाव प्रचार के लिए भी आएं।

              OCTOBER 10, 2023 / 2:23 PM IST

              Latest News Live: संजय सिंह को ले जाया गया राउज एवेन्यू कोर्ट

              आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मंगलवार की दोपहर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया गया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

                OCTOBER 10, 2023 / 2:08 PM IST

                Israel- Hamas War Live: X पर अनवेरिफाइड तस्वीरें और वीडियो हो रहे वायरल

                गाजा पट्टी से आतंकी समूह हमास के बंदूकधारियों के इजराइल में घुसने और दशकों में देश के सबसे खतरनाक हमले को अंजाम देने के कुछ घंटों बाद मिसाइल हवाई हमलों की अनवेरिफाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की जाने लगीं। इन फोटोज और वीडियोज में इमारतों और घरों को तबाह करते दिखाया गया और इजराइल और गाजा में सैन्य हिंसा को दर्शाने वाली अन्य पोस्ट भी शेयर की गई।

                ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कई पोस्ट ऐसी शेयर की गईं जिसमें हथियार के साथ लड़ाई की पुरानी तस्वीरों को फिर से दिखाया गया। उन्हें नए फोटोज के रूप में पेश किया गया और उन अज्ञात X अकाउंट्स ने भी उन्हें शेयर किया, जिनको ब्लू चेकमार्क मिला हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह दर्शाता है कि ऐसे लोगों ने X की प्रीमियम मेंबरशिप सर्विस के तहत उस वेरिफिकेशन खरीदा था, जिसे पहले ट्विटर ब्लू टिक के नाम से जाना जाता था। अन्य अकाउंट्स ने सैन्य फुटेज पोस्ट किए जो वास्तव में वीडियो गेम का हिस्सा थे।

                  OCTOBER 10, 2023 / 1:46 PM IST

                  Israel- Hamas War Live: गाजा पट्टी पर इजराइल ने की नाकाबंदी

                  इजराइली सेना ने करीब 300,000 रिजर्व सैनिकों को बुलाकर गाजा पट्टी पर नाकाबंदी कर दी है। इससे आशंका पैदा हो गई कि उसने दशकों में सबसे साहसी और घातक हमास हमले के जवाब में जमीनी हमले की योजना बनाई है। सेना के प्रवक्ता रिचर्ड हेक्ट ने बताया कि देर रात से हमास का एक भी आतंकवादी इजराइल में दाखिल नहीं हुआ है। हालांकि घुसपैठ अभी भी संभव हो सकती है। बीते चार दिनों से जारी इस जंगह में इजराइल ने 900 सैनिकों और नागरिकों के मारे जाने की और फलस्तीनी अधिकारियों ने गाजा और वेस्ट बैंक में करीब 700 लोगों की मौत की सूचना दी है।

                    OCTOBER 10, 2023 / 1:19 PM IST

                    Cricket World Cup News Live: शुभमन गिल को अस्पताल से मिली छुट्टी

                    टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। गिल को गिरते प्लैटलेट्स के चलते चेन्नई में अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन अब न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि वो डिस्चार्ज होकर होटल आ गए हैं। सूत्रों ने बताया कि उनका पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना संद‍िग्ध है। शुभमन गिल 8 अक्टूबर को वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ टीम इंडिया के ओपन‍िंग मैच में नहीं खेल पाए थे। वहीं 11 अक्टूबर को अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ भी उनका खेलना संद‍िग्ध है।

                      OCTOBER 10, 2023 / 1:01 PM IST

                      COVID-19 News Live: भारत में कोरोना के सामने आए 26 नए मामले

                      भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 337 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,32,035 है। देश में संक्रमण के अब तक 4,49,99,392 मामले सामने आ चुके हैं। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,020 हो गई है। संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ डोज दी जा चुकी है।

                        OCTOBER 10, 2023 / 12:30 PM IST

                        Latest News Live: बाइडेन से अमेरिकी ्अधिकारियों ने की पूछताछ

                        अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले की जांच के संबंध में एक विशेष अधिकारी ने पिछले दो दिन में पूछताछ की। व्हाइट हाउस के काउंसलिंग ऑफिस के प्रवक्ता इयान सैम्स ने सोमवार को बताया कि यह पूछताछ रविवार और सोमवार को व्हाइट हाउस में की गई। सैम्स ने कहा, "राष्ट्रपति से विशेष काउंसल रॉबर्ट हुर की अगुवाई में जांच के संबंध में पूछताछ की गई। रविवार और सोमवार को दो दिन तक व्हाइट हाउस में स्वेच्छा से यह पूछताछ की गई जो सोमवार को खत्म हुई।" व्हाइट हाउस ने जनवरी में बताया था कि बाइडेन के डेलावेयर स्थित आवास और वाशिंगटन के एक कार्यालय से कुछ गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए थे। बाइडेन ने उपराष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान इस कार्यालय का इस्तेमाल किया था

                          OCTOBER 10, 2023 / 12:08 PM IST

                          Israel- Hamas War Live: हमास के करीब 1500 आतंकी ढेर

                          इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि इजराइल में गाजा पट्टी के आसपास हमास आतंकवादियों के लगभग 1,500 शव पाए गए हैं। इसके साथ ही इजराइल ने फिलिस्तीनी क्षेत्र पर हवाई हमले तेज कर किए हैं। सैन्य प्रवक्ता रिचर्ड हेचट ने पत्रकारों से कहा, "इजरायल में गाजा पट्टी के आसपास हमास आतंकवादियों के लगभग 1,500 शव पाए गए।" उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने गाजा के साथ सीमा पर कमोबेश नियंत्रण बहाल कर लिया है। उन्होंने कहा कि कल रात से कोई हमारे देश के अंदर नहीं आया.. लेकिन घुसपैठ अभी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि सेना ने सीमा के आसपास के सभी समुदायों को खाली कराने का काम लगभग पूरा कर लिया है।

                            OCTOBER 10, 2023 / 11:45 AM IST

                            Latest News Live: जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लागू होगा 'ड्रेस कोड'

                            ओडिशा के पुरी में स्थित 12वीं सदी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए 1 जनवरी से 'ड्रेस कोड' लागू हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में कुछ लोगों को 'अशोभनीय' पोशाक में देखे जाने के बाद 'नीति' उप-समिति की बैठक में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय लिया गया। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख रंजन कुमार दास ने कहा कि मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। दुर्भाग्यवश, कुछ लोग दूसरों लोगों की धार्मिक भावनाओं की परवाह किए बिना मंदिर में आ जाते हैं।

                              OCTOBER 10, 2023 / 11:12 AM IST

                              Israel- Hamas War Live: हमास के 400 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

                              इजराइली सेना की ओर से हमास के ऊपर ताबड़तोड़ हमला जारी है। अभी तक हमास के 400 से ज्यादा ठिकानों को तबाह कर दिया है। हमास के खिलाफ इजराइल के समर्थन में कई देश सामने आए हैं। वहीं इजराइली सेना ने इजरायल के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि अगले तीन दिन तक शेल्टर होम में रहना होगा। बता दें कि हमास और सेना के बीच हमला तेज हो गया है। इसके चलते 1600 लोगों की मौत हो चुकी है।

                                OCTOBER 10, 2023 / 10:56 AM IST

                                Israel- Hamas War Live: गाजा में मरने वालों की संख्या 700 के पार

                                गाजा में फिलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र पर इजरायली हवाई हमलों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 704 हो गई है। जिसमें 143 बच्चे और 105 महिलाएं शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि हमलों में लगभग 4,000 अन्य फिलस्तीनी घायल हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर विस्थापन बढ़ा है। माना जा रहा है कि करीब 187,518 से अधिक फिलस्तीनी अपने घर छोड़कर भाग गए हैं। इसकी वजह ये है कि गाजा पट्टी पर इजराइली बमबारी जारी है। इस दौरान लगभग 137,427 विस्थापित लोगों ने 83 स्कूलों में शरण ली है।

                                  OCTOBER 10, 2023 / 10:33 AM IST

                                  Latest News Live: दिल्ली में हिंसक झड़प, 2 लोगों की मौत

                                  उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो समूहों के बीच झड़प की खबर सामने आई हैं। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान रघु और भूरा के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक निजी दुश्मनी के चलते रघु और भूरा ने डबलू पर गोली चला दी। जिससे वह घायल हो गया। कुछ ही देर बाद डबलू के साथियों ने रघु और भूरा पर हमला कर दिया। इसमें तीनों लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन लोगों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।

                                    OCTOBER 10, 2023 / 10:22 AM IST

                                    Israel- Hamas War Live: इन देशों ने किया इजराइल का समर्थन

                                    हमास और इजराइल के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। हमास की ओर से चेतावनी जारी की जा रही है। इस बीच दुनिया के कई देशों ने इजराइल का खुलकर समर्थन किया है। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली शामिल हैं। ये सभी देश हमास के हमले के बाद इजरायल के साथ आ गए हैं। इन देशों की तरफ से एक साझा बयान जारी कर हमास की निंदा की गई है। इस बयान में कहा गया है कि इजराइल को अपनी रक्षा का पूरा अधिकार है।

                                      OCTOBER 10, 2023 / 9:56 AM IST

                                      Israel- Hamas War Live: दिल्ली में इजराइल दूतावास की बढ़ी सुरक्षा

                                      दिल्ली पुलिस ने राजधानी में स्थित इजराइली दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी है। यह कदम खुफिया सूचना मिलने के बाद उठाया गया है। इसके पहले भी 2012 और 2021 में इजरायली दूतावास के आसपास हमले हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस ने एहतियात बरतते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दूतावास के अलावा इजराइली राजदूत के घर की सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है। वहीं इजराइल या उसकी संस्कृति से जुड़ी सभी चीजों पर पहरा कड़ा कर दिया गया है।

                                        OCTOBER 10, 2023 / 9:32 AM IST

                                        Israel- Hamas War Live: हमास की चेतावनी, गाजा पर हवाई हमलों का जवाब बंधकों को कत्ल करके देंगे

                                        हमास ने धमकी दी है कि अगर इजराइली सेना ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले जारी रखे तो इजराइली बंधकों को मार डाला जाएगा। हमास की हथियारबंद शाखा एज्जेदीन अल-कासिम ब्रिगेड ने एक बयान में कहा कि बिना किसी चेतावनी के हमारे लोगों को अगर निशाना बनाया जाता है तब ऐसी स्थिति में हर टारगेट का जवाब नागरिक बंधकों में से एक को फांसी देकर दिया जाएगा। हमास ने कहा कि हमारे दुश्मन मानवता और नैतिकता की भाषा नहीं समझते हैं। लिहाजा हम उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगे जो वे समझते हैं।

                                          OCTOBER 10, 2023 / 9:14 AM IST

                                          Latest News Live: दिल्ली में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ED का छापा

                                          प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में AAP विधायक अमानतुल्ला खान के ठिकानों पर छापेमारी की है। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी हुई है। खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहने के दौरान पैसे का हेरफेर करने का आरोप है। वहीं हवाला लेनदेन के गंभीर आरोप लगे हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ CBI की एक प्राथमिकी और दिल्ली के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की एक प्राथमिकी पर संज्ञान लिया है। खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

                                            OCTOBER 10, 2023 / 8:59 AM IST

                                            Israel- Hamas War Live: इजराइल की एयरस्ट्राइक जारी, जंग में 1600 से ज्यादा की मौत

                                            इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के दौरान अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 4500 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। वहीं अमेरिका ने ईरान को इजराइल युद्ध में शामिल न होने की चेतावनी दी है। अमेरिका का कहना है कि ईरान को इजरायल-हमास युद्ध में शामिल नहीं होना चाहिए। वह नहीं चाहते कि संघर्ष और अधिक बढ़े।

                                              OCTOBER 10, 2023 / 8:49 AM IST

                                              Israel- Hamas War Live: ISIS की तरह जंगली है हमास - नेतन्याहू

                                              नेतन्‍याहू का कहना है कि 'इजरायल युद्ध में है लेकिन हम यह युद्ध नहीं चाहते थे। इसे बेहद क्रूर और बर्बर तरीके से हम पर थोपा गया है। उन्होंने ने आगे कहा कि हमास ने निर्दोष इजराइलियों के खिलाफ जो क्रूर हमले किए हैं। वो चौंकाने वाले हैं। परिवारों को उनके घरों में मारना, एक फेस्टिवल में सैकड़ों युवाओं की हत्या करना, बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का अपहरण करना, यहां तक कि नरसंहार से बचे लोगों को भी मार डालना। हमास के आतंकवादियों ने बच्चों को बांधा, जलाया और मार डाला। वो जंगली हैं। उन्होंने हमास की तुलना ISIS से की। वहीं नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत अन्य विश्व नेताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

                                                OCTOBER 10, 2023 / 8:17 AM IST

                                                Latest News Live: शोपियां में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

                                                जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पास के जगलों में और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी है। इससे पहले कुलगाम जिले में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

                                                  OCTOBER 10, 2023 / 7:57 AM IST

                                                  नमस्कार

                                                  मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।