Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 14, 2023 / 8:00 PM IST

LATEST NEWS Highlight: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संबोधन, कहा भारत के नागरिक के रूप में हमारी पहचान सबसे ऊपर

LATEST NEWS Highlight: 14 अगस्त के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है

LATEST NEWS Highlight: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है। इसके अलावा उन्हो

LATEST NEWS Highlight: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम अपना संबोधन दिया
LATEST NEWS Highlight: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम अपना संबोधन दिया
AUGUST 14, 2023 / 8:00 PM IST

LATEST NEWS Highlight: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संबोधन, कहा भारत के नागरिक के रूप में हमारी पहचान सबसे ऊपर

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है। इसके अलावा उन्होंने जी20, जीडीपी, अर्थव्यवस्था और चंद्रयान समेत महिलाओं के से जुड़ी बातों पर भी देश के सामने अपनी राय और विचारों को प्रकट किया।

    AUGUST 14, 2023 / 7:11 PM IST

    LATEST NEWS Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस से पहले किया देश को संबोधित

    देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले यानी 14 अगस्त की शाम को देश के नाम अपना संबोधन दे रही हैं।

      AUGUST 14, 2023 / 6:10 PM IST

      LATEST NEWS Live: पुष्कर सिंह धामी ने किया ऋषिकेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

      देश के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने की वजह से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर का हवाई सर्वेक्षण किया है।

        AUGUST 14, 2023 / 5:46 PM IST

        जुलाई में महंगाई दर बढ़कर 9 महीनों में सबसे ज्यादा: जुलाई में भारत की खुदरा महंगाई दर 7.44% रही। जो पिछले 15 महीनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले जून में खुदरा महंगाई दर 4.87 फीसदी थी जो अब बढ़कर 7.44 फीसदी पहुंच गई है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की परेशान कम होने का नाम नहीं ले रही है।

          AUGUST 14, 2023 / 5:27 PM IST

          ITC के होटल बिजनेस के डिमर्जर को मंजूरी मिली: ITC के बोर्ड ने 14 अगस्त को होटल बिजनेस के डिमर्जर को मंजूरी दे दी है। नई कंपनी की लिस्टिंग अगले 16 महीनों में हो जाएगी। कंपनी के होटल बिजनेस के पास ITC ब्रांडनेम इस्तेमाल करने का लाइसेंस होगा।

            AUGUST 14, 2023 / 4:29 PM IST

            LATEST NEWS Live: अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में किया ट्रेन प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन, भुवनेश्वर एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

            केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के खुर्धा में ट्रेन प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन किया। इसके अलावा रेल मंत्री ने तेजस रेक के साथ भुवनेश्वर एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाई।

              AUGUST 14, 2023 / 4:08 PM IST

              LATEST NEWS Live Delhi Metro Update: स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली मेट्रो के टाइम टेबल में बदलाव

              दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने देश की राजधानी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होन वाले समारोह को लेकर एक गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के मुताबिक 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो की सर्विस सुबह 5 बजे से ही शुरू हो जाएगी और हर 30 मिनट पर मेट्रो चलेगी। 14 अगस्त से लेकर 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक तक सभी मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी

                AUGUST 14, 2023 / 3:34 PM IST

                LATEST NEWS Live Ola Electric Bike Launch Update: 15 अगस्त के दिन होगा ओला इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डेब्यू

                ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) कल यानी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, इसकी आधिकारिक शुरुआत से पहले, सीईओ भाविश अग्रवाल को अपनी आगामी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के एक प्रोटोटाइप को टेस्ट करते हुए देखा गया था।

                  AUGUST 14, 2023 / 3:34 PM IST

                  LATEST NEWS Live Ola Electric Bike Launch Update: 15 अगस्त के दिन होगा ओला इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डेब्यू

                  ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) कल यानी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, इसकी आधिकारिक शुरुआत से पहले, सीईओ भाविश अग्रवाल को अपनी आगामी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के एक प्रोटोटाइप को टेस्ट करते हुए देखा गया था।

                    AUGUST 14, 2023 / 2:37 PM IST


                    LATEST NEWS Live Himachal Update: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के सीएम से फोन पर की बात

                    बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल से फोन पर बात करते हुए हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान की जानकारी ली है। नड्डा ने हिमाचल प्रदेश को हर तरह से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

                      AUGUST 14, 2023 / 1:57 PM IST

                      LATEST NEWS Live: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी संभालेंगी 14 विभाग

                      दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परामर्श से दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को वर्तमान में उनके पास मौजूद विभागों के अलावा सेवा और सतर्कता विभाग आवंटित किया है। अब उनके पास दिल्ली सरकार में 14 विभाग हैं।

                        AUGUST 14, 2023 / 1:13 PM IST

                        Adani-Hindenburg case Live updates: सेबी ने मांगा और 15 दिन

                        मार्केट रेगुलेटर सेबी ने सुप्रीम कोर्ट से और 15 दिन की मांग की है ताकि अदाणी ग्रुप-हिंडेनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट पर अपनी अंतरिम जांच रिपोर्ट पेश कर सके। सेबी ने अपने पास आए कुल 24 मामलों की जांच की है। इनमें से 17 मामलों की जांच पूरी हो गई है। और 8 मामलों की जांच चल रही है।

                          AUGUST 14, 2023 / 1:05 PM IST

                          LATEST NEWS Live: उत्तराखंड में 5 लोग मलबे में दबे, बारिश के कारण ढह गया रिजॉर्ट

                          उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पौड़ी जिले के मोहनचट्टी में भारी बारिश के कारण एक रिसॉर्ट ढह गया, 5 लोग दबे। मलबे के नीचे से एक दस साल की बच्ची को जिंदा निकाला गया है जबकि चार लोग अभी भी दबे हुए हैं। ये सभी लोग हरियाणा के कुरूक्षेत्र के रहने वाले हैं। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है।

                            AUGUST 14, 2023 / 8:33 AM IST

                            हिमाचल के सोलन में बादल फटा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

                            हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गा है। इस बीच सोलन जिले में कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप-तहसील के जदों गांव में देर रात 1.30 बजे बादल फटने से दो घर और एक गौशाला बही गई है। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक 4 शव निकाले जा चुके हैं। बाकी गी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि जहां यह बादल फटा है। वहां पर दोनों तरफ से सड़क टूट गई है। लिहाजा रेस्क्यू टीम को घटना स्थल पर पहुंचने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

                              AUGUST 14, 2023 / 8:26 AM IST

                              Latest News Live: हेमंत सोरेन को ED ने किया तलब

                              झारखंड के CM हेमंत सोरेन ED के रडार पर आ चुके हैं। जमीन घोटाले मामले में ED ने आज उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले हेमंत सोरेन माइनिंग घोचाले में पूछताछ कर चुकी है। अब जमीन घोटाले में सोरेन को तलब किया गया है ।

                                AUGUST 14, 2023 / 7:55 AM IST

                                Independence Day: दिल्ली में सुरक्षा सख्त

                                स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लाल किला के आसपास के रास्ते आम जनता के लिए सुबह 4 बजे से लेकर 10 बजे तक बंद रहेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वहीं लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए देश भर से 1,800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

                                  AUGUST 14, 2023 / 7:53 AM IST

                                  Latest News Live: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले क्या हैं देश और दुनिया की बड़ी खबरें। जुड़े रहिए हर एक अपडेट के लिए मनीकंट्रोल हिंदी के साथ