Latest News LIVE: खड़गे ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के नेताओं के साथ की बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए बुधवार को दिल्ली के नेताओं के साथ बैठक की। खड़गे के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, दिल्ली इकाई के प्रमुख चौधरी अनिल कुमार, प्रभारी दीपक बावरिया, अलका लांबा, जेपी अग्रवाल और कई अन्य बैठक में मौजूद रहे। यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बताया कि अगले साल 2024 के महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी तैयारियों पर बैठक केंद्रित थी।
लांबा ने पत्रकारों से कहा कि तीन घंटे तक चली बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, के.सी. वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया मौजूद थे। संगठन को मज़बूत करने, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करने पर बात हुई। 7 महीने और 7 सीटें (दिल्ली लोकसभा) हैं। सभी सीटों पर हर नेता को आज से अभी से निकलना है, संगठन की तरफ से जिसको जो भी ज़िम्मेदारी दी जा रही है, उसे हम निभाएंगे। मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है।