Asian Games 2023 Highlight: भारतीय दल ने बुधवार को चीन में जारी एशियाई खेलों (Asian Games) में पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पिछले खेलों में 70 पदक के आंकड़े को पीछे छोड़ा। 81 पदकों के साथ भारत ने अब तक सबसे ज्यादा मेडल्स क‍िसी एक एश‍ियन गेम्स में जीते हैं। भारत का पदक के लिहाज से पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जकार्ता और पालेमबांग में हुए 2018 एशियाई खेलो में था