Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Abhishek Nandan SEPTEMBER 07, 2023 / 7:03 PM IST

Latest News Highlight: इंडोनेशिया से भारत लौटे PM मोदी, जकार्ता में आसियान समिट में हुए थे शामिल

Latest News Highlight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इंडोनेशिया के जकार्ता की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद गुरुवार शाम भारत लौट आए। उनका विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गया। उन्होंने 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

Latest News Highlight: देश की राजधानी नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समारोह के लिए तेयारियां जोरों पर हैं। इस सम्मेलन के दौरान दिल्ली में कई सारे देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मौजूद रहेंगे। ऐसे में राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद कर दिया गया है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी संभावित ड्रोन खतरे से सुरक्षा प्रदान करने के लिए र

इंडोनेशिया से भारत लौटे PM मोदी, जकार्ता में आसियान समिट में हुए थे शामिल
इंडोनेशिया से भारत लौटे PM मोदी, जकार्ता में आसियान समिट में हुए थे शामिल
SEPTEMBER 07, 2023 / 6:00 PM IST

Latest News Live: राजधानी दिल्ली में सेफ्टी के लिए तैनात किया गया काउंटर ड्रोन सिस्टम

देश की राजधानी नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समारोह के लिए तेयारियां जोरों पर हैं। इस सम्मेलन के दौरान दिल्ली में कई सारे देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मौजूद रहेंगे। ऐसे में राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद कर दिया गया है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी संभावित ड्रोन खतरे से सुरक्षा प्रदान करने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित भारतीय काउंटर-ड्रोन प्रणाली को राष्ट्रीय राजधानी में राजनयिक एन्क्लेव में तैनात किया गया है। DRDO और भारतीय सेना के ड्रोन सिस्टम अन्य नागरिक एजेंसियों के साथ हवाई खतरों से निपटने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

    SEPTEMBER 07, 2023 / 4:12 PM IST

    Latest News Live: सनातन मुद्दे पर सोनिया की चुप्पी पर भाजपा का हमला

    उदयनिधि स्टालिन के 'सनातन धर्म को मिटा दो' वाले बयान पर रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "हनुमान, कृष्ण और नटराज जैसे हिंदू देवता संविधान में मौजूद हैं लेकिन अकबर, औरंगजेब और बीरबल मौजूद नहीं हैं।"

      SEPTEMBER 07, 2023 / 3:17 PM IST

      Latest News Live: 10 सितंबर तक दिल्ली के मौसम पर नजर रखने के लिए 24 घंटे काम कर रहा है IMD

      IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया, "IMD 10 सितंबर तक दिल्ली का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान देने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है। इसके लिए हमने एक अलग वेबपेज भी बनाया गया है। इस वेबपेज पर हम दिल्ली के 9 स्थानों के लिए विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी कर रहे हैं। ये वो स्थान हैं जहां जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों के मौजूद होने की उम्मीद है..."

        SEPTEMBER 07, 2023 / 2:36 PM IST

        Latest News Live: जल्द ही आधिकारिक कागजों पर दिखेगा 'भारत' नाम, अधिकारियों ने दी जानकारी

        केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने News18 को बताया कि योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय निमंत्रणों और इस तरह के संबंधित आधिकारिक कागजातों पर 'भारत' नाम दिखाई देना शुरू हो सकता है। 'भारत' नाम का इस्तेमाल पहले से ही 'कर्मयोगी भारत' जैसी योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। 'भारत' शब्द अब 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्ट अप इंडिया' की तर्ज पर नामित योजनाओं के ठीक उलट 'भारत ड्रोन शक्ति' जैसे केंद्र सरकार के कार्यक्रमों में इस्तेमाल किया जाएगा।

          SEPTEMBER 07, 2023 / 2:09 PM IST

          G20 Summit live updates: 9 सिंतबर को आधिकारिक तौर पर पीएम मोदी से मिलेंगे जो बाइडेन

          अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार 8 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। इसके बाद शनिवार 9 सितंबर को पीएम मोदी के साथ आधिकारिक तौर पर मुलाकात करेंगे। दिन का समापन अन्य G20 नेताओं के साथ रात्रिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। वियतनाम रवाना होने से पहले बाइडेन रविवार को राजघाट भी जाएंगे। इस बीच, मौसम विभाग के मुताबिक 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में बूंदाबांदी होने की आशंका है।

            SEPTEMBER 07, 2023 / 1:36 PM IST

            Latest News Live बीजेपी का दावा- बेटे को मुख्यमंत्री बनाने चाहते हैं लालू

            पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि नीतीश जी बहुत खामोश हो जाते हैं, कुछ परेशान भी दिखते हैं। क्या बात है? लालू जी का दबाव बहुत पड़ रहा है...लालू जी का दर्द बहुत सीधा है कि बेटे को मुख्यमंत्री कब बनाओगे? नीतीश कुमार का दर्द है कि प्रधानमंत्री की कोई चाहत दिखाई नहीं पड़ रही तो मुख्यमंत्री पद क्यों छोडूं।

              SEPTEMBER 07, 2023 / 12:44 PM IST

              G20 Summit live updates: सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन 9-10 सितंबर को बंद रहेगा

              सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन 9-10 सितंबर को बंद रहेगा। DMRC ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन 8 से 10 सितंबर तक आम जनता के लिए खुले रहेंगे, जहां उच्च सुरक्षा के कारण 9 और 10 सितंबर को यात्रियों को चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी।

                SEPTEMBER 07, 2023 / 12:19 PM IST

                Latest News Live: मेरा बयान किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं था

                कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि मेरा बयान किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं था। मैंने कहा था कि जो भी धर्म इंसानों के बीच भेदभाव करता है, वह धर्म नहीं है। मैं संविधान को मानता हूं, मेरा धर्म संविधान है। अगर वे चाहें तो मेरे खिलाफ FIR दर्ज़ करा सकते हैं या मुझे गिरफ्तार करा सकते हैं, मुझे परवाह नहीं है...ये लोग न कन्नड़ समझते हैं, न हिंदी समझते हैं और न अंग्रेजी समझते हैं। मैंने केवल इतना कहा है कि संविधान मेरा धर्म है। क्या भाजपा को इससे कोई समस्या है?

                  SEPTEMBER 07, 2023 / 11:47 AM IST

                  Latest News Live: जकार्ता से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

                  आसियान-भारत बैठक और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। बैठक के तुरंत बाद पीएम मोदी 11 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुए। गुरुवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी दिल्ली पहुंचेंगे।

                  दिल्ली पहुंचने के बाद अगले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठक भी शामिल हैं। G-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत अन्य नेता विकासशील और विकसित देशों की बैठक में हिस्सा लेंगे

                    SEPTEMBER 07, 2023 / 11:00 AM IST

                    G -20 Summit Live Updates: पीएम मोदी ने इस ऐप को डाउनलोड करने की दी सलाह

                    भारत की तरफ से एक खास G20 मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप पर G20 से जुड़ी सारी जानकारी मौजूद है। पीएम मोदी ने खुद इस ऐप को डाउनलोड करने की सलाह दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस की तरफ से यातायात के मद्दे नजर MapmyIndia ऐप को डाउनलोड करने की सलाह दी है। बता दें कि G20 मोबाइल ऐप को भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर ने बनाया है। इस ऐप पर जी20 समिट के वेन्यू टूर, नेविगेशन समेत जी20 के बारे में हर एक जानकारी मौजूद है।

                      SEPTEMBER 07, 2023 / 10:21 AM IST

                      G -20 Summit Live Updates: पीए मोदी खास तौर से सभी नेताओं का करेंगे स्वागत

                      देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल भारत मंडपम में सभी देशों के नेताओं का अलग-अलग स्वागत करेंगे। 9 सितंबर को सुबह 9 से 10 बजे के बीच पीएम मोदी जी20 के नेताओं का स्वागत करेंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन में पहले दिन में 2 सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहला सत्र सुबह 10 से 11 बजे के आसपास शुरू होगा। यह दोपहर 1 से 1.30 बजे तक चलेगा। पहला सत्र ‘वन अर्थ/प्लैनेट’ के नाम से होगा। इस सत्र में ‘सतत विकास और स्थिर आर्थिक विकास को बढ़ावा देना’ के मुद्दे पर चर्चा होगी। दूसरा सत्र लंच के बाद होगा। जिसका नाम ‘वन फैमिली’ होगा। पहले दिन का समापन भारत मंडपम में रात्रिभोज के साथ होगा। यहां करीब 350 से 400 लोगों के लिए डिनर की व्यवस्था होगी। ये रात्रिभोज राष्ट्रपति की तरफ से देने की संभावना है।

                        SEPTEMBER 07, 2023 / 9:46 AM IST

                        G -20 Summit Live Updates: इस वजह से शी जिनपिंग नहीं आ रहे दिल्ली

                        चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताह नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। इस साल भारत में आयोजित हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग ने हिस्सा न लेकर सबको हैरान कर दिया है। Nikkei Asia में एक रिपोर्ट छपी है। जिसमें कहा गया है कि चीन का कम्यूनिस्ट तानाशाह खुद डरा हुआ है। उसे पहली बार पार्टी के सीनियरों से तगड़ी फटकार लगाई है। अर्थव्यवस्था की हालत खराब है। तानाशाह ने तमाम घरेलू राजनीतिक वजहों से नई दिल्ली आने से बचने का फैसला किया। जिनपिंग से कम्युनिस्ट पार्टी के बुजुर्ग नेताओं ने कहा कि अगर राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उथल-पुथल ऐसे ही चलती रही और कोई प्रभावी उपाय नहीं किए गए तो फिर पार्टी जनता का समर्थन खो सकती है।

                          SEPTEMBER 07, 2023 / 9:18 AM IST

                          G -20 Summit Live Updates: खास मेहमानों को सोने-चांदी के बर्तनों में परोसा जाएगा भोजन

                          G20 शिखर सम्मेलन में खास मेहमानों को सोने-चांदी के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। अलग अलग होटल के शेफ ने अपने मेन्यू तैयार किए हैं। उसी हिसाब से बर्तन डिजाइन कराए गए हैं। जिस तरह का मेन्यू होगा, उसी तरह के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। इन बर्तनों के जरिए भारत कि विरासत को दिखाया जा रहा है। इन बर्तनों को बनाने वाली कंपनी 11 होटल में खास बर्तन भेज रही है। जिसमें आईटीसी ताज शामिल है। बता दें कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को भारत की क्रॉकरी इतनी पसंद आई थी कि वो इसे अपने साथ लेकर गए थे।

                            SEPTEMBER 07, 2023 / 9:07 AM IST

                            Janmashtami Holiday 2023: हरियाणा में जन्माष्टमी की छुट्टी आज, स्कूल-कॉलेज बंद

                            हरियाणा सरकार ने आज, 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है। पहले यह छुट्टी 6 सितंबर को थी। बाद में राज्य सरकार ने इस छुट्टी की तारीख में बदलाव किया। मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में सभी बोर्डों, विभागों, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों में छुट्टी का जिक्र किया गया है।

                              SEPTEMBER 07, 2023 / 8:33 AM IST

                              ASEAN-India Summit Live: आसियान के नेताओं के साथ पीएम मोदी ने खिंचवाई तस्वीर

                              इंडोनेशिया के जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान के अन्य नेताओं के साथ तस्वीर खिंचाई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले भारतीय प्रवासी के सदस्यों से मुलाकात भी की।

                                SEPTEMBER 07, 2023 / 8:31 AM IST

                                ASEAN-India Summit Live: 21वीं सदी एशिया की सदी है – पीएम मोदी

                                पीएम मोदी ने कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है। भारत की इंडो-पैसिफिक पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में भी हर क्षेत्र में हमारे आपसी सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है। दुनिया के विकास में आसियान क्षेत्र की अहम भूमिका है। वसुधैव कुटुंबकम 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' यही भावना भारत की जी-20 अध्यक्षता की थीम है। 21वीं सदी एशिया की सदी है। मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे।

                                  SEPTEMBER 07, 2023 / 8:25 AM IST

                                  ASEAN-India Summit Live: असियान समिट की अध्यक्षता के लिए पीएम मोदी ने दी बधाई

                                  आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी साझेदारी चौथे दशक में प्रवेश कर रही है। इस समिट के शानदार आयोजन के लिए मैं राष्ट्रपति विडोडो का मैं अभिनंदन करता हूं। आसियान समिट की अध्यक्षता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

                                    SEPTEMBER 07, 2023 / 8:17 AM IST

                                    ASEAN-India Summit Live: जकार्ता रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा....

                                    इंडोनेशिया जाने से पहले पीएमओ ने प्रधानमंत्री का बयान जारी किया है। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि मैं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर आसियान संबंधी बैठकों में भाग लेंने के लिए जकार्ता जा रहा हूं। पीएम ने कहा कि आसियान के साथ जुड़ाव भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। पिछले साल बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया की अपनी यात्रा को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा से आसियान क्षेत्र के साथ भारत के संबंध और गहरे होंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए पीएम की जकार्ता यात्रा को छोटा रखा गया है।