1 जुलाई के बाद PAN-Aadhaar लिंक कराना पड़ेगा महंगा, अभी कर लें Link, जानें आसान तरीका

पैन को आधार से जोड़ने की डेडलाइन समय सीमा 31 मार्च, 2022 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2023 कर दी गई थी। हालांकि, अपने पैन को अपने आधार से लिंक किए बिना चालू रखने की समय सीमा 1 अप्रैल 2022 थी

अपडेटेड Jun 02, 2022 पर 10:59 AM
Story continues below Advertisement
अब पैन-आधार को जोड़ने पर आपको पैसे खर्च करने होंगे।

PAN-Aadhaar Link: पैन को आधार से जोड़ने की डेडलाइन समय सीमा 31 मार्च, 2022 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2023 कर दी गई थी। हालांकि, अपने पैन को अपने आधार से लिंक किए बिना चालू रखने की समय सीमा 1 अप्रैल 2022 थी। यानी, अब पैन-आधार को जोड़ने पर आपको पैसे खर्च करने होंगे। यह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 29 मार्च, 2022 के नोटिफिकेशन में कहा था, कि अब पैन-आधार को लिंक करने पर फीस देनी होगी।

इतनी देनी होगी फीस

यदि आप 30 जून, 2022 को या उससे पहले अपने पैन को आधार से लिंक करते हैं, तो आपको 500 रुपये का शुल्क देना होगा। 1 जुलाई, 2022 को या उसके बाद पैन-आधार लिंक पूरा होने पर 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा। अब फीस को समय के हिसाब से बांट दिया गया है।


 

 PAN Aadhaar Card Link

- अगर आपने अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कर लिया है तो इस लिंक पर क्लिक करके अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in यानी अब नई वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/portal पर जाएं। नीचे की तरफ Link Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करें।

- अपने स्टेट्स को देखने के लिए हाइपर लिंक Click here पर क्लिक करें। यहां आपको अपने आधार और पैन कार्ड की डिटेल्स भरनी होंगी।

- अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हैं तो आपको your PAN is linked to Aadhaar Number ये कंफरर्मेशन दिखाई देगा।

- अगर आपने अभी तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं किया है तो आपको इस लिंक https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी। और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

SMS से PAN Card Aadhaar Card Link

SMS सेवा का इस्तेमाल करने के लिए 567678 या 56161 पर मैसेज भेज कर आधार को पैन कार्ड से लिंक करवाया जा सकता है।

Share Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट, निफ्टी 16500 के आसपास, फोकस में RIL, Eicher Motors

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।