PAN-Aadhaar Link: पैन को आधार से जोड़ने की डेडलाइन समय सीमा 31 मार्च, 2022 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2023 कर दी गई थी। हालांकि, अपने पैन को अपने आधार से लिंक किए बिना चालू रखने की समय सीमा 1 अप्रैल 2022 थी। यानी, अब पैन-आधार को जोड़ने पर आपको पैसे खर्च करने होंगे। यह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 29 मार्च, 2022 के नोटिफिकेशन में कहा था, कि अब पैन-आधार को लिंक करने पर फीस देनी होगी।
