Loksabha Election 2024: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने पंजाब के गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार किया है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें गुरुदासपुर सीट से मैदान में उतार सकती है। अभी इस सीट से बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल सांसद हैं। आज बीजेपी ने कुछ राज्यों और यूनियन टेरिटरीज की सीटों पर 195 कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया जिसमें अभी पंजाब की 13 में से किसी भी सीट पर कैंडिडेट्स नहीं घोषित किया गया है।
