Get App

Loksabha Elections 2024: गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, राजनीति से संन्यास का ऐलान; PM मोदी का थैंक्स

Loksabha Elections 2024: पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब वो अब इस बार का लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगे। गंभीर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने सोशल साइट X पर राजनीति से हटने की बारे में जानकारी दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 02, 2024 पर 11:57 AM
Loksabha Elections 2024: गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, राजनीति से संन्यास का ऐलान; PM मोदी का थैंक्स
Loksabha Elections 2024: क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर अब राजनीत‍ि नहीं करेंगे।

Loksabha Elections 2024:  पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। कहने का मतलब यह हुआ कि वह इस बार का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी है। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को धन्यवाद कहा है। दरअसल, गंभीर अब क्रिकेट पर ही फोकस करना चाहते हैं।

गौतम गंभीर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। वह वर्तमान में पूर्वी दिल्‍ली से बीजेपी सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची आज जारी कर सकती है।

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राजनीति से अपने संन्यास की घोषणा की है। इसमें उन्होंने लिखा, 'मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वो मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें, ताकि मैं अपने क्रिकेट पर अपना फोकस बढ़ा सकूं। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।' इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शाह को टैग करते हुए ल‍िखा कि मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए, धन्यवाद। जय हिन्द।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें