Credit Cards

LPG Cylinder Price: आज एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये हो गया सस्ता, 14 किलो वाले सिलेंडर का ये है रेट

LPG Cylinder Price Today 1 November 2022: मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम को कम कर दिया है

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 7:54 AM
Story continues below Advertisement
LPG Cylinder Price: कमर्शियल सिलेंडर के दाम में अधिकतम 115 रुपये की कमी की गई है।

LPG Cylinder Price Today 1 November 2022: मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम को कम कर दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने यह कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर में की है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में अधिकतम 115  रुपये की कमी की गई है। कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

115 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर

1 नवंबर 2022 से दिल्ली में इंडेन का 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 115.5 रुपये, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये, चेन्नई में 116.5 रुपये तक कम किया गया है। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Latest LPG Cylinder Price) अभी पुराने दाम पर ही मिलेंगे।


अब ये है LPG सिलेंडर की नई कीमत

दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5 रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1696 रुपये में मिलेगा। पहले यहां दाम 1844 रुपये था। चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 1893 रुपये में मिलेगा। यहां पहले कीमत 2009.50 रुपये थी। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1995.50 रुपये में मिल रहा था।

अक्टूबर में भी कम हुई थी कीमतें

एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने 1 अक्टूबर को 36 रुपये तक कम की गई थी। हालांकि, पिछले महीने की तरह इस बार भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों को न ही घटाया गया है और न ही बढ़ाया गया है। इस बार भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 

शहर               रेट (रुपये में)

कोलकाता       1079

दिल्ली             1053

मुंबई               1052.5

चेन्नई               1068.5

महीने की पहली तारीख को तय होती है कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय करती है। कंपनियां 14.5 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के अलावा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें तय करती है। हर महीने इनके रेट बदले जाते हैं। अगर बीते महीने की बात करें तो तब कॉमर्शियल गैंस सिलेंडर की कीमतें कम की गई थी और इस महीने यानी नवंबर में भी दाम 115 रुपये प्रति सिलेंडर कमर्शियल सिलेंडर पर कम किये हैं।

अमेरिका में देखने को मिल सकती है ईयर एंड रैली, भारतीय बाजारों में जबरदस्त मजबूती: जेफरीज के क्रिस वुड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।