LPG Rasoi Gas Cylinder Price 1 September 2022: एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर आज से 100 रुपये सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों नें आज 1 सितंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ते कर दिये हैं। अब कंपनियों के मुताबिक इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता हो गया है। रसोई गैस की कीमतों में यह कटौती पूरे देश में की गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 14 किलोग्राम के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम हुए काम
कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों मे कटौती की है। घरेलू सिलेंडर का रेट अभी 6 जुलाई वाले रेट पर ही बना हुआ है। कंपनियों ने आखिरी बार 6 जुलाई को सिलेंडर पर 50 रुपये कम किये थे।
19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर के नए रेट
आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1976.50 रुपये की जगह 1,885 रुपये में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1844 और चेन्नई में 2045 रुपये हो गई है। कोलकाता में पहले यह 2095.50 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब ये 1995.50 रुपये में मिल रहा है।
ये है घरेलू 14 किलोग्राम LPG सिलेंडर के दाम