Maha Kumbh Mela 2025: दिल्ली से महाकुंभ जड़ी एक और बड़ी खबर आई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानि DGCA ने एयरलाइंस कंपनियों से प्रयागराज के हवाई किराए को तर्कसंगत बनाने को कहा है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के चलते कई यात्रियों ने हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी की शिकायत की थी। इन्ही शिकायतों के मद्देनजर DGCA ने एयरलाइंस प्रयागराज की फ्लाइट्स बढ़ाने के और किराय तर्कसंगत रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रयागराज का हवाई टिकट चार गुना हुआ महंगा
बता दें कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते प्रायगराज के हवाई किराए में 4 गुना तक बढ़त हुई है। जिसको ध्यान में रखते हुए DGCA ने प्रयागराज के किराए को तर्कसंगत बनाने को कहा है। DGCA ने प्रयागराज की फ्लाइट्स बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। यात्रियों ने किराए में भारी बढ़ोतरी की शिकायत की थी। महाकुंभ के लिए फ्लाइट किराए में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। महाकुंभ के चलते टिकट के दाम 4 गुना तक बढ़े हैं। जनवरी में प्रयागराज के लिए 81 अतिरिक्त फ्लाइट्स को मंजूरी मिली है।
कई अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन के किराए प्रयागराज से सस्ते
इस समय कई अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन के किराए प्रयागराज से सस्ते हो गए हैं। सिंगापुर, बैंकॉक, मलेशिया और श्रीलंका के किराए 15,000 रुपए से कम हैं। कुंभ के दौरान अयोध्या और वाराणसी के भी किराए बढ़े हैं। प्रयागराज के किराए पर नजर डालें तो मुंबई से प्रयागराज का मौजूदा किराया 30,000 रुपए है। वहीं, दिल्ली से प्रयागराज का मौजूदा किराया 25,000 रुपए है। जबकि हैदराबाद से प्रयागराज का मौजूदा किराया 24,000 रुपए है।
बढ़ते किराए को लेकर सरकार जल्द ही बुला सकती है बैठक
सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही हैं कि बढ़ते किराए को लेकर सरकार जल्द ही बैठक बुला सकती है और किराए को कंट्रोल करने के लिए जरूरी एक्शन ले सकती है। बता दें कि 23 जनवरी को हुई मीटिंग में महंगे किराए को कंट्रोल करने और डिमांड सप्लाई गैप कम करने के लिए 81 अतिरिक्त फ्लाइट्स को मंजूरी दी गई है। जिससे पूरे भारत से प्रयागराज के लिए उड़ानों की कुल संख्या 132 हो गई है।