MahaKumbh Fire: क्या अलाव की वजह से महाकुंभ में लगी आग? सामने आई ये जानकारी

Mahakumbh Fire News: प्रयागराज के महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक यह आग सेक्टर-18 के शंकराचार्य मार्ग पर लगी है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां ने आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
Mahakumbh Fire: प्रयागराज के महाकुंभ में शुक्रवार एक बार फिर आग लग गई है

Mahakumbh 2025 Fire: प्रयागराज के महाकुंभ में शुक्रवार एक बार फिर आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। यह आग सेक्टर-18 के शंकराचार्य मार्ग पर लगी, जिसमें कई टेंट जल गए। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया, महाकुंभ नगर के सेक्टर-18 के पास शंकराचार्य मार्ग पर एक शिविर में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना मिलते है मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां ने आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

अलाव की वजह से लगी आग?


जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अलाव जलाने से कैंप में आग लगी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म कर रहे थे और बिना उसे बुझाए ही वहां से चले गए। इसी बीच हवा के कारण अलाव की लपटें कैंप में आग लगा गईं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक एक टेंट जल चुका था। टेंट के अंदर रखा सामान कथित तौर पर राख हो गया है।'

 

महांकुभ 2025 में इससे पहले भी लग चुकी  है आग

बता दें इससे पहले 30 जनवरी को महाकुंभ के सेक्टर-22 में आग लग गई थी, जिसमें 15 टेंट जलकर राख हो गए थे। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया था। इससे पहले भी आग लगने की घटनाएं हुई थीं। 19 जनवरी को सेक्टर-19 में एक शिविर में आग लगी थी, जिसमें 18 शिविर जलकर राख हो गए थे। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप, BJP ने ACB में दर्ज कराई शिकायत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।