Get App

MahaKumbh Fire: क्या अलाव की वजह से महाकुंभ में लगी आग? सामने आई ये जानकारी

Mahakumbh Fire News: प्रयागराज के महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक यह आग सेक्टर-18 के शंकराचार्य मार्ग पर लगी है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां ने आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2025 पर 12:57 PM
MahaKumbh Fire: क्या अलाव की वजह से महाकुंभ में लगी आग? सामने आई ये जानकारी
Mahakumbh Fire: प्रयागराज के महाकुंभ में शुक्रवार एक बार फिर आग लग गई है

Mahakumbh 2025 Fire: प्रयागराज के महाकुंभ में शुक्रवार एक बार फिर आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। यह आग सेक्टर-18 के शंकराचार्य मार्ग पर लगी, जिसमें कई टेंट जल गए। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया, महाकुंभ नगर के सेक्टर-18 के पास शंकराचार्य मार्ग पर एक शिविर में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना मिलते है मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां ने आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

अलाव की वजह से लगी आग?

जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अलाव जलाने से कैंप में आग लगी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म कर रहे थे और बिना उसे बुझाए ही वहां से चले गए। इसी बीच हवा के कारण अलाव की लपटें कैंप में आग लगा गईं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक एक टेंट जल चुका था। टेंट के अंदर रखा सामान कथित तौर पर राख हो गया है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें