महाकुंभ में मची भगदड़ की न्यायिक आयोग जांच टीम शुक्रवार 31 जनवरी को प्रयागराज पहुंचेगी। टीम दोपहर करीब 1 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इस हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई और 60 लाख घायल हुए। मौनी अमावस्या के स्नान के लिए उमड़ी भीड़ में मची भगदड़ की जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से न्यायिक जांच आयोग बनाया गया है, जिसने बृहस्पतिवार को ही अपना काम शुरू कर दिया।
