Night Curfew: ओमीक्रोन के चलते महाराष्ट्र सरकार ने 9 घंटों का लगाया नाइट कर्फ्यू, शादियों में 100 से अधिक लोगों के आने पर रोक

महाराष्ट्र पहला राज्य है, जहां ओमीक्रोन वेरिएंट के 100 से अधिक मामले मिल चुके हैं

अपडेटेड Dec 24, 2021 पर 10:00 PM
महाराष्ट्र सरकार ने शादी-विवाह और धार्मिक समारोहों में भी अधिक लोगों के जमा होने पर लगाई रोक

महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने शुक्रवार से राज्य में 9 घंटे का नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने का आदेश जारी किया। यह नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट ( Omicron Variant) से संक्रमित होने के 100 से अधिक मामले आ चुके हैं। पूरे देश में अब सबसे अधिक ओमीक्रोन वेरिेएंट से संक्रमित होने के मामले महाराष्ट्र में ही आए हैं। संक्रमण की बढ़ती दर को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को नाइट कर्फ्यू लगाने का कदम उठाया।

सरकार ने बताया कि नाइट कर्फ्यू के दौरान एक जगह पर 5 से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं और उनमें काम करने वाले लोगों के आवाजाही की छूट होगी। इसके साथ ही सरकार ने शादी विवाह और धार्मिक समारोहों में भी एक सीमित संख्या से अधिक लोगों के भाग लेने पर रोक लगा दी है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब ने बताया कि बंद जगहों पर होने वाले समारोहों में 100 से अधिक लोगों के जमावड़े की इजाजत नहीं होगी। वहीं खुली जगह पर होने वाले समारोहों में अधिकतम 250 लोग शामिल हो सकते हैं। होटल, स्पा, थिएटर को 50 पर्सेंट क्षमता के साथ खुलने की इजाजत दी गई है।


डेढ़ दशक बाद पहली बार बढ़ी पायलटों की मांग, Akasa Air और Jet 2.0 एक करोड़ तक का पैकज कर रहीं ऑफर

इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में ओमीक्रोन वेरिएंट के 20 नए मामसे पाए गए। इसके साथ ही महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया, जहां ओमीक्रोन वेरिएंट के 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

केंद्र सरकार ने ओमीक्रोन वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की थी, जिसमें नाइट कर्फ्यू जैसे अन्य रोकथाम के उपायों पर चर्चा हुई थी। नए साल और दूसरे मौकों पर भीड़ के इकठ्ठा होने से बचने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

महाराष्ट्र से पहले, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान भी कोरोना के नए वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू लागू करने सहित अन्य कदम उठा चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।