Get App

Maharashtra Hospital Death: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत, 12 बच्चे भी शामिल

Maharashtra Hospital Death: महाराष्ट्र के नांदेड़ में शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 12 बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं अधिकारियों का कहना है दवाइयों की कमी के कारण सरकारी अस्पताल में मौतें हुई हैं। वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुसरिफ ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होगी

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 03, 2023 पर 9:19 AM
Maharashtra Hospital Death: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत, 12 बच्चे भी शामिल
Maharashtra Hospital Death: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 लोगों की मौत का गंभीर मामला सामने आया है।

Maharashtra Hospital Death: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे के भीतर 12 नवजात बच्चों समेत कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। जान गंवाने वालों में 12 बच्चे, 7 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी की मौत 30 सितंबर रात 12 बजे से 1 अक्टूबर रात 12 बजे के बीच हुई है। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। यह मामला शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल (Shankarrao Chavan Government Hospital) का है।

अस्पताल के डीन ने इसके लिए दवाओं और अस्पताल के कर्मचारियों की कमी को जिम्मेदार ठहराया है। नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल के डीन एसके बकोडे ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है। उनमें सांप काटने और अन्य कई बीमारियों की वजह से हुई है।

70-80 किमी के दायरे में एक सरकारी अस्पताल

अस्पताल के डीन ने कहा कि हम थर्ड लेवल के देखभाल केंद्र हैं। 70 से 80 किलोमीटर के दायरे में एकमात्र सरकारी अस्पताल हैं। इसलिए दूर-दूर से मरीज हमारे पास आते हैं। कुछ दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। यह बजट के लिए समस्या पैदा कर देती है। डीन ने बताया कि हमें हाफकिन (Haffkine) नाम के एक संस्थान से दवाइयां खरीदनी थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसलिए हमने स्थानीय स्तर पर दवाएं खरीदीं और मरीजों को मुहैया कराईं। वहीं जिस नवजात की मौत हुई उसके पिता ने अस्पताल पर 'लापरवाही' का आरोप लगाया है और कहा कि ऐसा किसी और के साथ नहीं होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें