Get App

Maldives: मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब को भारत ने किया तलब, विदेश मंत्रालय पहुंचे राजदूत

Maldives: पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ घृणास्पद भाषा के इस्तेमाल की निंदा की। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, "मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ घृणास्पद भाषा के इस्तेमाल की निंदा करता हूं

Akhileshअपडेटेड Jan 08, 2024 पर 10:30 AM
Maldives: मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब को भारत ने किया तलब, विदेश मंत्रालय पहुंचे राजदूत
Maldives सरकार ने पीएम मोदी के खिलाफ अपने कुछ मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों से किनारा कर लिया

भारत-मालदीव (India Vs Maldives Row) के बीच तकरार बढ़ता जा रहा है। मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब को भारत सरकार ने नई दिल्ली में तलब किया है। भारत में मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब सोमवार सुबह दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय से बाहर निकलते हुए देखे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद के बीच वह विदेश मंत्रालय पहुंचे थे। मालदीव सरकार ने पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपने कुछ मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों से रविवार को किनारा कर लिया। सरकार ने कहा कि ये उनकी व्यक्तिगत राय हैं और वे सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं।

PM मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों का मुद्दा भारतीय उच्चायोग द्वारा उठाए जाने के बाद रविवार को मालदीव की सरकार द्वारा उसके तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया। इन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। माले में भारतीय उच्चायोग ने आज मालदीव सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया। मामले को लेकर द्वीपीय देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं ने भी मालदीव सरकार की आलोचना की।

इससे पहले, मालदीव सरकार ने टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए इसे संबंधित सांसदों के निजी विचार करार दिया। सरकार ने कहा कि ये सरकार का आधिकारिक रुख नहीं है। मालदीव के तीन उप मंत्रियों ने मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद X पर उनकी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि नई दिल्ली इस केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का प्रयास कर रही है।

इन मंत्रियों पर गिरी गाज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें