मणिपुर एक बार फिर से झुलसने लगा है। आग की चिंगारी फिर से निकलने लगी है। राज्य में शनिवार (8 मार्च) को एक बार फिर बड़े स्तर पर हिंसा भड़क गई। केंद्र सरकार के 'फ्री मूवमेंट' वाले फैसले यानी लोगों के बिना गतिरोध एक-दूसरे जिलों में आवागमन को फिर से शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके एक दिन पहले ही बवाल मच गया। सरकार के इस कदम के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने ऐसा बवाल मचाया कि 27 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है। जिनमें कई सुरक्षाकर्मियों की हालत गंभीर है। अब तक एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। मणिपुर में पूरे चार महीने बाद इस स्तर की हिंसा सामने आई है।
