देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 19 जनवरी को देशवासियों को 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने संविधान, मुहाकुंभ मेला और इसरो के नए प्रोजेक्ट स्पेस डॉकिंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। अपने मन की बात में शुरुआत में उन्होंने कहा कि गों ने एक बात नोटिस की होगी कि हर बार मन की बात महीने की आखिरी रविवार को होती है, लेकिन इस बार हम एक सप्ताह पहले चौथे रविवार के बजाय तीसरे रविवार को ही मिल रहे हैं। इसकी वजह ये है कि अगले सप्ताह रविवार के दिन ही गणतंत्र दिवस है, मैं सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।
