Mann Ki Baat: 23 अगस्त को मनाया गया अंतरिक्ष दिवस, युवाओं को स्पेस सेक्टर रिफॉर्म से हुआ फायदा - पीएम मोदी

Mann Ki Baat Updates: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र आज (25 अगस्त) मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले 28 जुलाई को मन की बात का 112 वां एपिसोड प्रसारित हुआ था। इस बार 113वां एपिसोड प्रसारित हो रहा है। पिछली बार पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस के बारे में बात की थी

अपडेटेड Aug 25, 2024 पर 12:02 PM
Story continues below Advertisement
Mann Ki Baat: मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (25 अगस्त) अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी की मन की बात का ये 113वां एपिसोड है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हो गई। पीएम मोदी ने  मन की बात कार्यक्रम के जरिए कहा कि आज एक बार फिर बात होगी। देश की उपलब्धियों की, देश के लोगों के सामूहिक प्रयासों की। 21वीं सदी के भारत में कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है। जैसे इस 23 अगस्त को ही हम सब देशवासियों ने पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया।

मुझे विश्वास है कि आप सबने इस दिन एक बार फिर चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया होगा | पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी हिस्से में शिव-शक्ति बिंदु पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। भारत इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बना। युवाओं को स्पेस सेक्टर रिफॉर्म से फायदा हुआ है।

युवा भी राजनीति में आएंगे – पीएम मोदी


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुझाव भेजने के लिए हर किसी का धन्यवाद करता हूं। मुझे उम्मीद है कि अब हमारे सामूहिक प्रयास से ऐसे युवा, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। वो भी राजनीति में आगे आ सकेंगे, उनका अनुभव, और उनका जोश, देश के काम आएगा। उन्होंने कहा कि इस साल मैंने लाल क़िले से बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक प्रणाली से जोड़ने की अपील की है। मेरी इस बात पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं। बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है।

देश भर में निकाली गई तिरंगा यात्रा – पीएम मोदी

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा- इस बार ये अभियान अपनी पूरी ऊंचाई पर रहा। देश के कोने- कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं। हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय में तिरंगा देखा। लोगों ने अपनी दुकानों, दफ्तरों में तिरंगा लगाया। लोगों ने अपने डेस्कटॉप, मोबाइल और गाड़ियों में भी तिरंगा लगाया। जब लोग एक साथ जुड़कर अपनी भावना प्रकट करते हैं, तो इसी तरह हर अभियान को चार चांद लग जाते हैं।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में 750 मीटर लंबे झंडे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई और ये रैली दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर निकाली गई। जिसने भी इन तस्वीरों को देखा, उसका मन खुशी से झूम उठा। श्रीनगर के डल लेक में भी तिरंगा यात्रा की मनमोहक तस्वीरें हम सबने देखी। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में भी 600 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह, हर उम्र के लोग, ऐसी तिरंगा यात्राओं में शामिल हुए थे।

हूलॉक गिबन का मोरान समुदाय से विशेष रिश्ता

असम में तिनसुकिया जिले के छोटे से गांव बारेकुरी में, मोरान समुदाय के लोग रहते हैं। इसी गांव में 'हूलॉक गिबन' रहते हैं। जिन्हें यहां 'होलो बंदर' कहा जाता है। हूलॉक गिबन्स ने इस गांव में ही अपना बसेरा बना लिया है। इस गांव के लोगों का हूलॉक गिबन के साथ बहुत गहरा संबंध है। गांव के लोग आज भी अपने पारंपरिक मूल्यों का पालन करते हैं। इसलिए उन्होंने वो सारे काम किए, जिससे गिबन्स के साथ उनके रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं। जब गांव वालों को पता चला कि गिबन्स को केले बहुत पसंद हैं, तो उन्होंने अपने खेतों में केले उगाना शुरू कर दिया।

पशुओं के प्रति प्रेम के मामले में युवा पीछे नहीं हैं- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पशुओं के प्रति प्रेम के मामले में अरुणाचल प्रदेश के हमारे युवा साथी भी किसी से पीछे नहीं हैं। अरुणाचल में हमारे कुछ युवा साथियों ने 3-डी प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसकी वजह ये है कि यहां के स्थानीय लोग जंगली जानवरों को उनके सींग और दांतों के लिए शिकार होने से बचाना चाहते हैं। नबाम बापू और लिखा नाना के नेतृत्व में टीम जानवरों के विभिन्न अंगों की 3-डी प्रिंटिंग का काम करती है।

देश-विदेश में बढ़ा संस्कृत के प्रति लगाव – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने 19 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया। उसी दिन पूरी दुनिया में 'विश्व संस्कृत दिवस' भी मनाया गया। आज भी देश-विदेश में लोगों का संस्कृत भाषा के प्रति विशेष लगाव है। दुनिया के कई देशों में संस्कृत भाषा पर कई तरह के शोध और प्रयोग हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सफाईकर्मी भाई-बहनों ने कमाल कर दिया

मध्य-प्रदेश के झाबुआ में सफाई-कर्मी भाई-बहनों ने कमाल कर दिया है। इन भाई-बहनों ने हमें वेस्ट-टू-वेल्थ का संदेश सच्चाई में बदलकर दिखाया है। इस टीम ने झाबुआ के एक पार्क में कचरे से अद्भुत आर्ट वर्क तैयार किया है।

पिछली बार 28 जुलाई को प्रसारित हुआ था मन की बात कार्यक्रम

इससे पहले 28 जुलाई को मन की बात का 112वां संस्करण हुआ था। तब पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की थी। मन की बात' कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

पीएम मोदी जनता से करते हैं संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस खास मासिक रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से जनता से डायरेक्ट कनेक्ट होते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करते हैं। इतना ही नही इस कार्यक्रम पर कुछ ऐसे लोगों को भी बुलाया जाता है जिन्होंने राष्ट्र के उन्नति में अपना योगदान दिया हो। ऐसे लोगों की सफलता के बारे में PM मोदी डियो के माध्यम से पूरी दुनिया को बताया जाता है।

कहां सुनें मन की बात

मन की बात कार्यक्रम को आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी इस ख़ास और रोचक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होता है। वहीं आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के बाद यह कार्यक्रम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाता है। इसके साथ ही आप PM नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं।वहीं आप आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट मिलेंगे। आप Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके पूरे और जरुरी अपडेट देख-सुन सकते हैं।

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र और राजस्थान का करेंगे दौरा, जलगांव में 11 लाख नई लखपति दीदियों का करेंगे सम्मान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।