देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (25 अगस्त) अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी की मन की बात का ये 113वां एपिसोड है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हो गई। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए कहा कि आज एक बार फिर बात होगी। देश की उपलब्धियों की, देश के लोगों के सामूहिक प्रयासों की। 21वीं सदी के भारत में कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है। जैसे इस 23 अगस्त को ही हम सब देशवासियों ने पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया।
