मारुति बढ़ाएगी अपनी गाड़ियों के दाम, यहां जानें कितने बढ़ेंगे सभी मॉडल पर रेट

सेल के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडल पर रेट बढ़ाने का ऐलान कर दिया है

अपडेटेड Apr 06, 2022 पर 1:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मारुति सुजुकी बढ़ाएगा अपनी कारों का रेट

मारुति (Maruti) अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। सेल के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडल पर रेट बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, रेट कितने बढ़ाए जाएंगे इस बारे में कोई भी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। ये भी नहीं बताया गया कि नए रेट कब से लागू होंगे।

मारुति बढ़ाएगी कीमत

रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि पिछले एक साल में इनपुट कॉस्ट के कारण कंपनी की गाड़ियों की कीमतों पर असर पड़ा है। अब कंपनी के लिए यह जरूरी हो गया है कि बढ़ी हुई लागत के असर को कम करने के लिए गाडियों की कीमत बढ़ाई जाए। कंपनी ने कहा कि उसने अप्रैल 2022 में कीमतों की बढ़ोतरी की योजना बनाई थी और ये मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होगी।


सभी मॉडल पर बढ़ सकती है कीमत

हालांकि, कंपनी ने अभी ये नहीं बताया कि कीमतें किस तारीख से और कितनी बढ़ाई जाएगी। इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण मारुति पहले ही जनवरी 2021 से मार्च 2022 तक वाहनों की कीमतों में लगभग 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी घरेलू बाजार में ऑल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक कई मॉडल बेचती है।

ये है कंपनी का टारगेट

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मारुति सुजुकी का टारगेट चालू वित्त वर्ष में आवश्यक कंपोनेंट की सप्लाई की स्थिति के आधार पर 4-6 लाख CNG इकाइयों की सेल करना है। कंपनी ने 2021-22 में करीब 2.3 लाख सीएनजी यूनिट्स की सेल की थी। मारुति अभी अपने 15 मॉडल में से 9 का सीएनजी वर्जन बेचती हैं। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसी तकनीक के साथ और ज्यादा मॉडल लाने की योजना बना रही है।

Share Market Live Update- निफ्टी 17800 के आसपास, सेंसेक्स 500 अंक गिरा, आईटी, रियल्टी, बैंक शेयरों में दबाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।