IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021: देश में धनवानों को लेकर आईआईएफएल वेल्थ एंड हुरुन इंडिया (IIFL Wealth and Hurun India) ने रिच लिस्ट 2021 जारी कर दिया है। इसमें खास बात यह है कि देश के उन सबसे अमीर कारोबारियों को जगह मिली है जिन्होंने महज 40 साल से कम उम्र में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खड़ी कर ली।

रिपोर्ट के मुताबिक, रिच लिस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि संचयी संपत्ति में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि औसत संपत्ति में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आईआईएफएल वेल्थ और हुरुन इंडिया 40 और अंडर सेल्फ मेड रिच लिस्ट 2021 की लिस्ट में शीर्ष 10 नाम के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

Forbes Rich List 2021- RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 10 साल से देश के सबसे अमीर व्यक्ति

- Media.net के 39 वर्षीय दिव्यांक तुरखिया (Divyank Turakhia) ने​​ हुरुन रिच लिस्ट 2021 में 12,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है।

- BrowserStack के सह-संस्थापक और सीटीओ नकुल अग्रवाल (Nakul Aggarwal) ने 12,400 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति दर्ज करके हुरुन की रिच लिस्ट 2021 में दूसरा स्थान हासिल किया है।

- BrowserStack के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अरोड़ा (Ritesh Arora) ने हुरुन की रिच लिस्ट 2021 में 12,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

- Confluent ks सह-संस्थापक और इंजीनियरिंग प्रमुख नेहा नरखेड़े (Neha Narkhede) ने हुरुन की रिच लिस्ट 2021 में 12,200 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।

- वॉल्यूम के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Z erodha के सह-स्थापक 35 वर्षीय निखिल कामथ (Nikhil Kamath) हुरुन की रिच लिस्ट 2021 में 11,100 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 5वें स्थान पर है।

- Byju के संस्थापक रिजू रवींद्रन (Riju Ravindran) ने कुल 8,100 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज करके इस लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया है।

- Flipkart के के सह-संस्थापक 38 वर्षीय बिन्नी बंसल (Binny Bansal) हुरुन की रिच लिस्ट में 8,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 7वें स्थान पर हैं।                         

- Flipkart के सह-संस्थापक 40 वर्षीय सचिन बंसल (Sachin Bansal) हुरुन की रिच लिस्ट में 7,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 8वें स्थान पर हैं।

- Ola के सह-संस्थापक 36 वर्षीय भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) 7,500 करोड़ रुपये के साथ लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं।

- Oyo के 24 वर्षीय रितेश अग्रवाल (Ritesh Agarwal) ने की संपत्ति में 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है और वह 6,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर हैं।            

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.