Get App

Modi Ayodhya Visit: आज प्रगति का उत्साह, कुछ दिन बाद होगा परंपरा का उत्सव, अयोध्या में PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

Modi Ayodhya Visit: रैली को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में 15,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की केंद्र व राज्‍य सरकार की 46 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस बीच शंखनाद की ध्वनि और 'राम राम-जय जय राजाराम' भजन से वातावरण गूंज उठा। इसके पहले मोदी ने अयोध्या पहुंचने पर हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन तक एक रोड शो किया और पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2023 पर 7:08 PM
Modi Ayodhya Visit: आज प्रगति का उत्साह, कुछ दिन बाद होगा परंपरा का उत्सव, अयोध्या में PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
अयोध्या में एक पुनर्विकसित स्टेशन और एक नवनिर्मित हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले लता मंगेशकर चौक पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PHOTO-PTI)

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को अयोध्या (Ayodhya) के पुरातन वैभव और विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि विकास व विरासत की साझा ताकत 21वीं सदी में भारत को सबसे आगे ले जाएगी। मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण (नवनिर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह) का इंतजार कर रही है। ऐसे में अयोध्या वासियों में यह उत्साह, यह उमंग बहुत स्वाभाविक है।"

रैली को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में 15,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की केंद्र व राज्‍य सरकार की 46 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस बीच शंखनाद की ध्वनि और 'राम राम-जय जय राजाराम' भजन से वातावरण गूंज उठा।

इसके पहले मोदी ने अयोध्या पहुंचने पर हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन तक एक रोड शो किया और पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद मोदी ने अयोध्या में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

'अयोध्या की सड़कों पर भी पूरी तरह नजर आ रहा उमंग'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें