Get App

Monkeypox: केरल में मंकीपॉक्स का सामने आया संदिग्ध मामला, UAE से लौटे शख्स में दिखे लक्षण

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को बताया कि मरीज के सैंपल एकत्रित किए गए हैं और जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के नतीजे मिलने के बाद ही मंकीपॉक्स की पुष्टि की जा सकेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2022 पर 2:22 PM
Monkeypox: केरल में मंकीपॉक्स का सामने आया संदिग्ध मामला, UAE से लौटे शख्स में दिखे लक्षण

केरल में विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के लक्षण दिखने के बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को बताया कि मरीज के सैंपल एकत्रित किए गए हैं और जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के नतीजे मिलने के बाद ही मंकीपॉक्स की पुष्टि की जा सकेगी।

जॉर्ज ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए हैं। वह UAE में इस संक्रमण के एक मरीज के करीबी संपर्क में रहा था। उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मंकीपॉक्स पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाला एक संक्रामक रोग है। इसके लक्षण चेचक के मरीजों के जैसे होते हैं।

मंकीपॉक्स किसी संक्रमित व्यक्ति या जानवर के निकट संपर्क के माध्यम से या वायरस से दूषित सामग्री के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है। WHO ने कहा कि यह आमतौर पर दो से चार सप्ताह तक चलने वाले लक्षणों के साथ एक आत्म-सीमित बीमारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें